IAS-IPS बनने के अलावा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की आप भी मुफ्त ले सकते हैं कोचिंग, यहां लें पूरी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कृष्ण/अमेठी. यदि आप आईएएस, आईपीएस या फिर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं और अब आपके पास आर्थिक समस्या और संसाधनों का अभाव है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां आपके जिले में ही आपको मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था सरकार की अभ्युदय योजना में कराई जाएगी. सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय योजना में युवाओं के लिए लगातार अवसर बढ़ रहे हैं. अभ्युदय योजना में सिविल सर्विस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है वह भी बिल्कुल मुफ्त. इस पूरी योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

युवाओं का संवरेगा भविष्य
अमेठी जनपद में अभ्युदय योजना को लेकर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए समाज कल्याण विभाग जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज,राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय, गौरीगंज मुसाफ़िरखाना के आलावा तिलोई में कोचिंग संचालित है. यहां पर अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर युवा अपने भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं.

अमेठी में अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सिविल सर्विसेज, एनडीए, नीट, जेई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जो समय-समय पर आयोजित होती है वह कराई जाती है. इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क तैयारी करने वाले अभ्यर्थी से नहीं लिया जाता.

अभ्यर्थी करेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
योजना को लेकर योजना के सहायक धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभ्युदय योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी. यह सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है और इस योजना से युवाओं को काफी फायदा हो रहा है जो युवा बाहर जाकर तैयारी नहीं कर सकते और वह आर्थिक समस्या से परेशान हैं. उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है. समय-समय पर शासन के अधिकारियों द्वारा बच्चों की परीक्षाएं कराई जाती हैं और उन्हें जो भी जरूरत होती है वह उपलब्ध कराई जाती है.

Tags: Amethi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें