
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बिपरजॉय तूफान का असर बीकानेर शहर में दिखाना शुरू हो गया है. सुबह से बादल की आवाजाही लगी रही. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से कई तरह की अपील गई और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है. साथ ही किसी भी तरह की जानकारी के लिए नंबर भी जारी किए गए है.16 एवं 17 जून को संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर जिला प्रशासन की ओर सेआमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है और आमजन से इसकी गंभीरता से पालना करने की अपील की है. गुरुवार दिनभर पुलिस के जवानों पूरे शहर में घूमकर लोगों को अलर्ट किया और तूफान सावधानीपूर्वक रहने की अपील की.
घर में रहने की अपील
जिला प्रशासन की ओर से जारी अपील के अनुसार तूफान बिपरजॉय में तेज गति की हवाओं के साथ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है, इसलिए तेज हवा व मेघ गर्जन के दौरान घरों के अन्दर रहें, तेज हवा, बारिश व बिजली चमकने के समय बडे़ पेड़ों के नीचे एवं कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें. जिले में बजरी खदानों के मुहाने पर बसे हुए परिवार तूफान से पूर्व सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. तेज अंधड के समय बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें.
नियंत्रण कक्ष स्थापित किए
चक्रवात के दौरान बाढ नियंत्रण एवं बचाव हेतु स्थापित विभिन्न नियंत्रण कक्षों, जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. आपदा की स्थिति में 0151-2226031 नंबर पर कॉल किया जा सकता है. इसके अलावा 0151-2220564, 2220602, 2206992, 2220601, 9116155021, 0151-2226454, 0151-2226012, 0151-2226502, 0151-2226341, 0151-2230140, 0151-2202015 इन नंबरों पर भी प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है.
.
Tags: Cyclone Biparjoy, Hindi news, Local18, Weather news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 20:45 IST






