
रामकुमार नायक/महासमुंद: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की चाह हर भक्त की रहती है. उनकी पूजा के लिए सोमवार का दिन विशेष माना जाता है. उसके अलावा हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखकर भी शिव शंकर को प्रसन्न किया जाता है.
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा पाठ की जाती है और शिव जी का अभिषेक किया जाता है. देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के अलावा मासिक शिवरात्रि का दिन भी उत्तम माना जाता है.
यह है महत्व
कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. हालांकि, शिव जी एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो इसके लिए मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा करना उत्तम माना गया है.
हर माह शिवरात्रि
पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रतिमाह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि की रात को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. जो व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रखा जाता है, उसे महाशिवरात्रि के नाम से मनाते हैं. अन्य जो 11 माह की शिवरात्रि हैं, उसे मास शिवरात्रि के नाम से मनाते हैं.
16 जून को है मासिक शिवरात्रि
जून माह में मास शिवरात्रि व्रत में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है. उनका व्रत रखा जाता है. लोग अपने घर में विभिन्न कामनाओं को लेकर यह मास शिवरात्रि का व्रत रखते हैं. इस बार आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी अर्थात 16 जून को मास शिवरात्रि मनाया जाएगा.
.
Tags: Local18, Lord Shiva, Mahasamund News, Shivratri
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 20:52 IST






