लव मैरिज के 1 साल बाद ही बदल गया पति, पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशा दिया फिर पार कर गया बेशर्मी की हदें

रांची. कई सालों के प्रेम-प्रसंग के बाद जब नेहा (काल्पनिक नाम) ने अपने प्रेमी को पति बनाया था तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा होगा वो भी प्रेम विवाह के महज एक साल बाद लेकिन जब उसने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

घटना रांची की है जहां पति-पत्नी के रिश्ते को ताक पर रख एक पति ने अपनी ही अर्धांगिनी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया में अपलोड किया जिसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई. पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी पति को रांची की पंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पति पत्नी के पाक रिश्ता जो विश्वास पर टिका होता हुआ उस रिश्ते को भी तार तार करने का काम पंडरा के लक्ष्मी नगर निवासी सौरभ सिंह ने किया.

महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी वो काफी चौंकाने वाली है. महिला के अनुसार उसके पति सौरभ सिंह ने 15 मई 2023 को रात करीब आठ बजे जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई लेकिन उस कोल्ड ड्रिंक मे नशे की दवा मिलायी गई थी, जिस वजह से वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने बेहोशी की हालत में ही अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाई और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया.

इस वीडियो की जानकारी पीड़ित महिला को दस जून को हुई, जिसके बाद विवाहिता ने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी. इस घटना को लेकर महिला ने पंडरा ओपी में शिकायत की. पीड़ित महिला ने पुलिस को ये भी बताया कि उसके और उसके पति के बीच लंबे समय से प्रेम चला आ रहा था, जिसके बाद वर्ष 2022 में दोनों ने मंदिर में शादी रचाई. हालांकि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले उससे लगातार दो लाख रुपए दहेज के रूप में मांग रहे थे. इसे लेकर उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी.

पैसे न मिल पाने ले कारण बीते नौ जून को आरोपी सौरभ ने पत्नी की पहले तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और किसी भारी चीज से उसके सिर में मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले के अनुसंधान मे जुट गई और इस मामले के आरोपी सौरभ सिंह  को गिरफ्तार कर लिया. महिला के ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Tags: Crime News, Jharkhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More