Jabalpur : हिंदू धर्म सेना ने फिर छेड़ा शिगूफा, बोली-जो लड़का करेगा मुस्लिम लड़की से शादी उसे…

जबलपुर. जबलपुर में हिंदू धर्मसेना फिर हरकत में आ गयी है. उसने अब हिंदू-मुस्लिम विवाह के लिए नया ऐलान कर दिया है. धर्म सेना ने कहा जो भी हिंदू लड़का मुस्लिम लड़के से शादी करेगा उसे 11 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा. हिंदू धर्म सेना का ये ऐलान चर्चा में आ गया है.

हिंदू धर्म सेना ने ऐलान किया है जो भी हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की से शादी करेगा उसे ₹11000 नगद इनाम के रूप में दिए जाएंगे. हिंदू धर्म सेना ने लव जिहाद के विरोध में यह ऐलान किया है.

जबलपुर में हाल ही में सामने आए लव जिहाद के मामलों को देखते हुए हिंदू धर्म सेना अब मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करवाना चाहती है. सेना के प्रदेश संयोजक योगेश अग्रवाल का तर्क है कि मुस्लिम युवक लव जिहाद के तहत हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनसे शादी रचा रहे हैं. इसलिए हिंदू समाज के लड़कों को शादी के लिए लड़कियों की कमी हो रही है. इसलिए हिंदू लड़कों की शादी में लड़कियों की कमी को वह मुस्लिम लड़कियों से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Drugs : नशे के धंधे में महिलाओं की एंट्री, सैंडिल में लाखों की ब्राउन शुगर छुपाकर ले जा रही थी मुन्नीबाई
हिंदू धर्म सेना का ये भी वादा है कि जो भी लड़का मुस्लिम लड़की से शादी करेगा उसे हिंदू धर्म सेना कानूनी और सामाजिक सुरक्षा भी उपलब्ध कराएगी. बीते दिनों एक हिंदू युवक ने मुस्लिम लड़की से शादी की है. जिसमें हिंदू धर्मसेना ने उनका समर्थन और सहयोग किया था. इसके साथ ही जब लड़का और लड़की कलेक्ट्रेट स्थित मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे तो हिंदू धर्म सेना ने पुलिस के साथ वहां मौजूद रहकर सुरक्षा भी प्रदान की थी. हिंदू धर्मसेना हमेशा से ही लव जिहाद के खिलाफ रहा है और अब हिंदू धर्म सेना के इस ऐलान के बाद कई अन्य हिंदू संगठन भी इनका समर्थन करते दिख रहे हैं.

Tags: Hindu-Muslim, Jabalpur news, Love Jihad in MP, Madhya pradesh latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More