
CUET PG Admit Card 2023 RELEASED: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पोस्टग्रेजुएट (PG) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है. उस दिन कुल 65,929 उम्मीदवारों के परीक्षा देने की उम्मीद है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in जाकर अपना एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in/examsys पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2023) देख सकते हैं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 जून के लिए CUET PG एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की इंफॉर्मेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है.
NTA ने कहा, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लिखित विषय-विशिष्ट निर्देशों और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें.” कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें उपरोक्त तिथि के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें बाद के दिनों में प्राप्त होगा. जिन उम्मीदवारों को अभी तक समायोजित नहीं किया जा सका है, उनके टेस्ट पेपर नियत समय पर निर्धारित किए जाएंगे.
NTA ने आगे स्पष्ट किया कि जिन लोगों को एडमिट कार्ड मिल गए हैं, उन्हें परीक्षा में उल्लिखित तिथि और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा. चुने गए विषय संयोजनों के कारण कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया जा सका और उन्हें जल्द ही समायोजित किया जाएगा.
CUET PG Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CUET PG Admit Card 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CUET PG Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CUET PG Admit Card 2023 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…
एनआईए में सब इंस्पेक्टर बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं?
नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली, मेलघाट के 16 छात्रों ने पास किया NEET, ऐसे हासिल किया ये मुकाम
.
Tags: Admit Card, CUET 2023, NTA
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 15:45 IST






