
नई दिल्ली. AP EAMCET Result 2023: इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी साझा प्रवेश परीक्षा (ईएपीसीईटी) आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (एपीएससीएचई) द्वारा इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली वार्षिक प्रवेश परीक्षा है. इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बी. सत्यनारायण ने जारी किया है. इंजीनियरिंग वर्ग में 76.3 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं जबकि कृषि वर्ग में 89.6 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनटीआर जिले के नंदीगामा के सी. उमेश वरुण ने 158 अंक हासिल करके इंजीनियरिंग वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, वहीं इसके बाद हैदराबाद के बी. अभिनव चौधरी (157 अंक) और पालनाडू जिले के कोनंकी पिदुगुरल्ला गांव निवासी नंदीपति साई दुर्गा रेड्डी (155 अंक) का स्थान रहा.
इसी तरह, पूर्वी गोदावरी जिले के कंटेरू निवासी बी. सत्यराजा जसवंत ने 153 अंकों के साथ कृषि, फार्मेसी और नर्सिंग वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया है. इसके बाद श्रीकाकुलम के तोटाडा गांव निवासी बी. वरुण चक्रवर्ती (151 अंक) और सिकंदराबाद के के. राज कुमार (151 अंक) का स्थान है.
3.38 लाख अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि इंजीनियरिंग वर्ग के लिए 2.38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि कृषि वर्ग में एक लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा में कुल 3.38 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि 2.24 लाख इंजीनियरिंग आवेदकों में से, जो वास्तव में परीक्षा में बैठे, 1.71 लाख उत्तीर्ण हुए और कृषि वर्ग की परीक्षा देने वाले 90,573 में से 81,203 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.
ये भी पढ़ें-
NEET UG 2023 Result Toppers: नीट यूजी में प्रभंजन ने कैसे किया टॉप ? जानिए उनकी सफलता का मंत्र
NEET UG 2023 Result: यूपी से शुभम बंसल ने किया टॉप, ऐसे की तैयारी और लाए 715 अंक
मई में हुआ था एग्जाम
आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 परीक्षा 15 मई से 19 मई तक आयोजित की गई थी. इस प्रवेश परीक्षा में शामिल स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
.
Tags: Education news, Entrance exams, Exam result
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 15:43 IST






