UGC : इसी एकेडमिक सेशन चार साल का हो जाएगा BA और BSc, ये यूनिवर्सिटी शुरू करने जा रहीं कोर्स

UGC : ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने जा रहे छात्रों के पास इसी शैक्षणिक सत्र से चार साल के बीए और बीएससी जैसे कोर्स करने का मौका है. देश के सैकड़ों विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स शुरू करने जा रहे हैं. यह जानकारी यूजीसी ने दी है. जानकारी के अनुसार देश के 19 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित कुल 105 विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र से चार साल का ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने जा रहे हैं.

जिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने चार साल का ग्रेजुएट कोर्स चुना है उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय टी, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिक्किम विश्वविद्यालय, नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय शामिल हैं. चार साल का ग्रेजुएशन चुनने वाले विश्वविद्यालयों में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, इंग्लिश एवं फॉरेन लैग्वेज विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वालविश्वविद्यालय, महात्मा गांधी इंटरनेशनल हिन्दी विश्वविद्यालय, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी व हरियाणा, दक्षिण बिहार और तमिलनाडु स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इसके अलावा 40 डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, 18 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 22 राज्य यूनिवर्सिटी भी शमिल हैं.

मिलेगा मल्टिपल एंट्री और एग्जिट ऑप्शन

ग्रेजुएशन चार साल का होने के बाद छात्रों को मल्टिपल एंट्री और एग्जिट ऑप्शन मिलेगा. इसका मतलब है कि किसी कारण से तीन साल के पहले ग्रेजुएशन छोड़ना पड़ जाता है तो वे अपनी पढ़ाई बाद में पूरी कर सकते हैं. यूजीसी ने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को भी शामिल किया है.

क्या है चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत छात्रों को को विभिन्न वषयों में से अपनी पसंद का चयन करने की सुविधा मिलेगी. छात्र अपनी रुचियों और उद्देश्यों के आधार पर अंतःविषय, अन्तरा-अनुशासनात्मक, और कौशल-आधारित पाठ्यक्रम चुन सकेंगे.

ये भी पढ़ें…
इंटेलिजेंस ब्यूरो में कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
दिल्ली विश्वविद्यालय UG के लिए आज से एडमिशन प्रोसेस शुरू, इस Direct Link से करें आवेदन

Tags: Delhi University, Education news, Ugc

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More