Gumla News: उड़ीसा खेल महोत्सव गुमला की सुमीना ने डिस्कस थ्रो में जीती गोल्ड मेडल


अनंत कुमार/गुमला. गुमला जिला खेल नगरी के रूप में भी जाना जाता है. इस आदिवासी बहुल इलाके से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक परचम लहराया है. इसी कड़ी में ओड़िशा राज्य के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में गुमला के बनारी गोराटोली गांव निवासी सुमीना उरांव ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल और शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर गुमला का मान बढ़ाया है.

खेल का आयोजन खेलो इंडिया के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वदेशी खेलों के तहत किया गया.इस खेल महोत्सव में डिस्कस थ्रो, शॉट पुट वॉलीबाल, फुटबॉल, हॉकी सहित अन्य इवेंट शामिल रही.बताते चलें कि सुमीना उरांव अंडर-17 बालिका फीफा वर्ल्ड कप 2022 कि भारतीय टीम की कप्तान अष्टम उरांव की दीदी है. सुमीना की जीत की खुशी में गुमला की प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी रश्मि खुशबू मिंज ने बधाई दी है.

भुवनेश्वर में हुए प्रथम जनजाति खेल महोत्सव

पदक विजेता सुमीना उरांव ने बताया कि भुवनेश्वर में हुए प्रथम जनजाति खेल महोत्सव 2023 में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल और शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर काफी गर्व महसूस कर रही हूं, मैं जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में कोच आलोक सर की निगरानी में तैयारी करती हूं. मै लंबे समय तक गेम खेलना चाहती हूं, और मेरा लक्ष्य है कि ओलंपिक खेल में पदक जीत कर गुमला एवं देश का नाम रोशन करूं.

डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता

कोच आलोक ने बताया कि प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में गुमला जिला की सुमीना उरांव ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है,जो हमारे लिए गर्व की बात है कि गुमला जिला की प्रशिक्षु और मेरे से प्रशिक्षण लेने वाली छात्रा को मौका मिला और उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया, उनके द्वारा इस स्तर के एथलेटिक का पहला मेडल है, जो हमारे लिए एवम हमारे गुमला जिला के लिए सौभाग्य की बात है.

Tags: Gumla news, Jharkhand news, Local18, Sports news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More