INDORE : चोइथराम सभी मंडी में लगी भीषण आग, दो दुकानें खाक, फल से भरे प्लास्टिक के कैरेट जले


इंदौर. इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में भीषण आग लग गयी है. ये प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. मंडी की दुकानों में आग लगी जो देखते ही देखते पूरी मंडी में फैल गयी.

चोइथराम सब्जी मंडी शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में है. आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक शंकल लालवानी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आग पर काबू पाने के निर्देश दिए. दो दिन पहले ही भोपाल के प्रशासनिक भवन सतपुड़ा में आग लग गयी थी. उसे बुझाने के लिए सेना और वायुसेना तक की मदद लेना पड़ी थी.

दो घंटे में आग पर काबू
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत चोइथराम सब्जी मंडी शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है. बुधवार दोपहर एक फल दुकान में आग लग गयी. आग लगने से लाखों का सामान जलाकर ख़ाक हो गया. हालांकि यह आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका. आग लगने की सूचना मिलते ही इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी मंडी पहुंचे और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को निर्देशित किया. लगभग दो घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

दुकान नंबर 44 में आग
जानकारी के मुताबिक़ चोइथराम फल मंडी की 44 नंबर दुकान में यह आग लगी. दुकान के बाहर प्लास्टिक की कैरेट और घांस पड़ी थी. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही इस आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की वजह से निकल रहे धुंए का गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था.

एक चिंगारी से फैली आग
दुकान के पीछे की ओर से निकली चिंगारी से वहां पड़ी फल की घास, कार्टन और बारदान ने आग पकड़ ली. आग फैलते हुए बाहर की तरफ आ गई. यहां बाहर प्लास्टिक के हजारो कैरेट जल गए. जानकारी है कि कुछ कैरेट में फल भी भरे हुए थे. इसलिए आशंका है कि फल सब्जी और दुकान में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया.

कई इलाकों की बिजली बंद
आग लगने की जानकारी लगते ही सुरक्षा कारणों से बिजलपुर, राजेंद्र नगर, गायत्री नगर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, ताकि कोई दुसरा अन्य हादसा न हो जाये. फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मुश्किल न हो. बीस मिनट के अंतराल एवं आग बुझने की पुष्टि होने पर फीडर से बिजली सप्लाय सुचारू कर दी गई.

Tags: Indore News Update, Madhya pradesh latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More