
हाइलाइट्स
केवल फॉलोअर्स को मैसेज कर पाएंगें आम ट्विटर यूजर्स.
केवल ट्विटर ब्लू यूजर्स सबको मैसेज कर पाएंगे.
एलन मस्क का कहना है कि इससे स्पैम बॉट मैसेजेस में कमई आएगी.
नई दिल्ली. ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क चाहते ही नहीं है कि कोई ट्विटर को फ्री में इस्तेमाल कर पाए. इस वजह से वो एक-एक करके ट्विटर के सारे फीचर्स ट्विटर ब्लू में शिफ्ट कर रहे हैं. पहले SMS से टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन हटाया, लेगेसी ब्लू टिक हटाया और अब खबर है कि मैसेज करना भी मुश्किल होने वाला है. अगर आपने ब्लू टिक का सब्स्क्रिप्शन नहीं लिया है तो जल्द ही आप ऐसे लोगों को मैसेज नहीं कर पाएंगे जो आपको फॉलो नहीं करते हैं.
दरअसल एक यूजर ने अपने डीएम का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा डीएम बॉट सेंट्रल बन गया है.” उनके कहने का मतलब था कि उनके डीएम पर बॉट से भेजे गए मैसेजेस की भरमार है. स्क्रीन शॉट में दिख रहे मैसेजेस प्रमोशनल और फेक ऑफर्स जैसे लग रहे थे.
ये भी पढ़ेंः पेमेंट का इससे आसान तरीका दुनिया में कहीं नहीं, न मोबाइल फोन चाहिए, न कार्ड
इस पर ट्विटर डेली न्यूज़ नाम के अकाउंट से जवाब आया कि जल्द ही उनके डीएम पर स्पैम मैसेज आने बंद हो जाएंगे. ट्विटर डेली ने अपना एक पुराना ट्वीट भी वहां ऐड किया था. इस ट्वीट में लिखा था- ट्विटर DM पर लगाम लगाने की दिशा में काम कर रहा है. केवल ट्विटर ब्लू यूजर्स ही ऐसे लोगों को मैसेज भेज सकेंगे जो उन्हें फॉलो नहीं करते हैं. इससे बॉट द्वारा भेजे जाने वाले स्पैम मैसेजेस पर लगाम लगेगी.
इस ट्वीट पर खुद एलन मस्क का जवाब आ गया, “उम्मीद है कि अपडेट इस हफ्ते आ जाएगा. मैंने कई बार कहा है कि AI बॉट्स के बीच अंतर करना मुश्किल है. जल्द ही ये इम्पॉसिबल हो जाएगा. वो सोशल नेटवर्क ही सर्वाइव कर पाएंगे जो वेरिफिकेशन मांगेंगे. पेमेंट सिस्टम वेरिफिकेशन का ऐसा तरीका है जो बॉट की कीमत को 10 हजार गुना बढ़ा देगा.”
Hopefully releasing the update this week.
As I’ve said many times, it is increasingly difficult to distinguish between AI bots. Soon, it will be impossible.
The only “social networks” that survive will be those that require verification. The payment system is a means of…
— Elon Musk (@elonmusk) June 11, 2023
.
Tags: Elon Musk, Tech News in hindi, Twitter, Twitter Blue Tick
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 18:48 IST






