
नई दिल्ली. बॉलीवुड में अब तक शाहरुख खान की जीरो, सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’, रणबीर कपूर की ‘सांवरिया’ जैसी कई फिल्में बड़े बजट में बनीं लेकिन वह अपने बजट के अनुसार फैंस का दिल जीतने में नाकामायब रही और औंधे मुंह गिरी. कॉन्टेंट इज किंग अगर फिल्म का कॉन्टेंट अच्छा है और दर्शक खुद को फिल्म से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं तो फिल्म सुपरहिट होने की संभावना भी बढ़ जाती है. भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि इसमें हिंदू महाकाव्य रामायण की रीटेलिंग है.
प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. तेलुगु स्टार प्रभास फिल्म में राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि कृति सेनन फिल्म में माता जानकी के किरदार में होंगी. फिल्म में रावण की भूमिका में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी उम्मीदे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म 3 ऐसे रिकॉर्ड तोड़ सकती है जो इस फिल्म को सफल बनाएंगे. साथ ही ये फिल्म शाहरुख की पठान की कमाई को भी टक्कर दे सतकीत है. फिल्म का सब्जेक्ट ऐसा है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंच सकते हैं.
फिल्म की एडवांस बुकिंग कायम कर रही रिकॉर्ड
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग रविवार को खोली गई है. तभी से फिल्म के पठान के रिलीज से पहले के बुकिंग रिकॉर्ड को तोड़ने की खबरें सामने आने लगी है. तरण ने ऐसी खबरों का खंडन किया और कहा कि हालांकि फिल्म ने अच्छी संख्या में टिकट बेचे हैं, लेकिन यह शाहरुख खान की पठान के बराबर नहीं है. आदर्श का कहना है कि जिस पीढ़ी ने रामानंद सागर की रामायण को टीवी पर देखा, वह पुरानी यादों के लिए आदिपुरुष को देखेंगे. फिल्म निर्माता और व्यापार विश्लेषक गिरीश जौहर का मानना है कि कई पैरेंट्स अपने बच्चों को हिंदू पौराणिक कथाओं के बारे में बताने के लिए भी फिल्म को देखने जरूरर जाएंगे.
पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन
गिरीश जौहर के मुताबिक, आदिपुरुष सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 50 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत कर सकती है. “यह एक सच्ची अखिल भारतीय फिल्म है जहाँ निर्देशक और निर्माता उत्तर से हैं, लेकिन उन्होंने दक्षिण के एक बड़े सितारे को लीड रोल में लिया है. प्रभास की बड़ी फैन फॉलोइंग को देखकर मेरा अनुमान है कि फिल्म हिंदी भाषा में तकरबन 15-18 करोड़ रुपये की ओपनिंग की होगी. यह फिल्म सभी भाषाओं में अब तक की शीर्ष दस ओपनर्स में शामिल होगी। यह निश्चित रूप से सभी भाषाओं में 50 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा छू सकता है.’
फिल्म में भारी बजट लगाकर हुई बड़ा बदलाव
इससे पहले पिछले साल रिलीज हुए आदिपुरुष के टीजर को काफी ट्रोल किया गया था. इसके बाद फिल्म पर 100 करोड़ खर्च किए गए और ग्राफिक्स के काम में सुधार किया गया. 6 जून को तिरुपति में आदिपुरुष ट्रेलर रिलीज समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी फिल्म क्रू ने भाग लिया और इसके बाद जो ट्रेलर रिलीज हुआ वह फैन्स को कुछ हद तक संतुष्ट नहीं कर पाया था.
प्री-बुकिंग का हो रहा बड़ा फायदा
पीवीआर पहले ही एक लाख से अधिक टिकट बेच चुकी है, जिनमें से 25 प्रतिशत दक्षिणी राज्यों में बेचे जा चुके हैं. 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होने वाली आदिपुरुष की प्री-बुकिंग के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. पहले ही 1 लाख से अधिक बुकिंग को पार कर चुके हैं, जिनमें से 25% से अधिक कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दक्षिणी राज्यों से हैं.
रिलीज से पहले कर चुकी इतना कलेक्शन
आदिपुरुष निर्माण लागत का कुछ हिस्सा इसके डिस्ट्रीब्यूशन, ओटीटी और सैटेलाइट अधिकारों से वसूल कर चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, निर्माताओं ने वितरण अधिकारों से पहले ही 270 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स 210 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं. अब देखना यह होगा कि टिकट बिक्री से फिल्म कितनी कमाई कर पाती है.
.
Tags: Bollywood news, Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 18:45 IST






