मारुति ने कर दी बड़ी घोषणा, बताया अपनी नई MPV का नाम और लॉन्च की तारीख, Innova के टूटने शुरू हुए ग्राहक!

हाइलाइट्स

मारुति सुजुकी इन्विक्टो में हाईब्रिड इंजन दिया जा सकता है.
कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आएगा.
ये इंजन 171 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी की जिस प्रीमियम एमपीवी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था आखिर कंपनी ने उसके नाम और लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस कार को नाम दिया है Invicto. अब कंपनी 5 जुलाई को इस कार को लॉन्च करने जा रही है. गौरतलब है कि Invicto टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और कंपनी इसे नेक्सा डीरशिप से ऑफर करेगी.

कंपनी ने इस कार का टीजर अपनी ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है. नाम के साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख की भी घोषणा वहीं की है. इस कार के लॉन्च होने के साथ ही टोयोटा हाईक्रॉस को जबर्दस्त मुकाबला मिलेगा. हालांकि कार को मारुति सुजुकी और टोयोटा की टेक्नीकल पार्टनरशिप के तहत ही तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: कल की आई कार तोड़ रही Tata-Mahindra के ग्राहक, एक महीने में कर डाली बंपर बिक्री, Hyundai के भी छूटे पसीने

शानदार डिजाइन से लैस
इन्विक्टो को कंपनी ने एकदम नया डिजाइन किया है. कार में स्लेट क्रोम ग्रिल, बंपर माउंटेड एलईडी डीआरएल और वाइड एयर डैम दिए गए हैं. वहीं अलॉय व्हील का डिजाइन बिल्कुल नया दिया गया है. इसी के साथ रियर प्रोफाइल को भी इनोवा से बिल्कुल अलग रखा गया है. हालांकि इसका ओवरऑल डिजाइन बिल्कुल इनोवा हाईक्रॉस से मिलता जुलता ही दिखता है. कार में कैप्टन सीट्स का भी ऑप्‍शन होगा जैसा इनोवा में हमेशा से ही दिया जाता रहा है. वहीं स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, पैनारॉमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा से इसे लैस किया गया है.

पावर भी होगी जबर्दस्त
कार के नाम को लेकर लंबे समय तक कंफ्यूजन रहा था और इसका नाम एंगेज बताया जा रहा था लेकिन अब इसके नाम का कंपनी ने खुद खुलासा कर दिया है. इसमें इंजन हाईक्रॉस का ही आने की संभावना है. कार में 2.0 लटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. माना जा रहा है कि ये हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. ये इंजन 171 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा. वहीं इसका हाईब्रिड मॉडल 183 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा.

क्या होगी कीमत
हालांकि कीमत के संबंध में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है ये कार 19 लाख रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट करीब 30 लाख रुपये के आसपास हो सकता है. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की बात की जाए तो ये 18.55 लाख रुपये से शुरू होकर 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच उपलब्‍ध है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki, Toyota

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More