2 बच्चों की मां, पहली ही फिल्म से बनीं सुपरस्टार, प्यार में मिला सिर्फ धोखा, 34 की उम्र में मौत तो नसीब नहीं हुए 4 कंधे

नई दिल्ली. बेहद दिलकश और खूबसूरत अदाओं वाली एक अभिनेत्री, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने के बावजूद बन गई 70 के दशक की मशहूर अदाकारा. अपनी पहली से ही वह सुपरस्टार बन गई और हुस्न की मल्लिका कहलाई जाने लगी, जिसका उस दौर में हर कोई दीवाना हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी फेमस और खूबसूरत होने के बावजूद भी इनकी जिंदगी हमेशा कभी खुशियां ठहर नहीं पाईं. सबकुछ होते हुए भी वह अपने जीवन के सुख को भूख नहीं पाए भोग नहीं पाईं. लग्जरी लाइफ जीने वालीं, उस दौरा में हजारों रुपए कमाने वालीं अभिनेत्री कैसे कुछ ही सालों में ऐसे बर्बाद हुई कि इन का फिल्मी सफर खत्म हो गया और वेश्यावृत्ति जैसे काम में लिप्त हो गए हो गईं. क्या आप यकीन करेंगे कि महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली इस अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को चार कंधे तक नसीब नहीं हुए थे और उनके शव को एक ठेले पर रखकर श्मशान घाट तक पहुंचाया गया था.

बॉलीवुड की चकाचौंध में न जाने कितने सितारे चमकते हैं और बुझ जाते हैं. कुछ लोग अपनी जगह बनाने में कामयाब होते हैं तो कोई तो कुछ दरबदर भटकते रहते हैं और उनकी जिंदगी दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो जाती है. बॉलीवुड की एक ऐसी ही अदाकारा थी विमी. विमी बॉलीवुज की उन चंद हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम करके अपनी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचाया. लेकिन इसके बाद भी इनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों उतार-चढ़ाव के साथ किसी भी अच्छे मुकाम तक नहीं पहुंच पाई.

दुनिया विमी को भुला चुकी है
इन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘हमराज’ में सुनील दत्त और राजकुमार के साथ लीड हीरोइन के तौर पर काम किया. इनके काम को भूलना मुश्किल है, लेकिन आज दुनिया विमी को भुला चुकी है. इसे विमी की किस्मत कहिए या उनके गलत फैसले, जिसकी वजह से पहले इनके घर वाले इनसे रूठे, फिर इनके ससुराल वाले, फिर पति और फिर फिल्म के कलाकार और आखिर में इनकी किस्मत भी इनसे इस कदर रूठी कि इनकी जिंदगी ही दर्द मैं ही खत्म हो गई.

‘मैं दो बच्चों की मां हूं, मुझे फिल्मों में काम कौन देगा?’
विमी का जन्म 1943 को जालंधर, पंजाब में हुआ. कम उम्र में ही विमी की शादी उस जमाने के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट के बेटे शिव अग्रवाल से हो गई. विमी के पेरेंट्स इनकी शादी के खिलाफ थे. इस शादी से विमी को 2 बच्चे हुए. कलकत्ता में पति के साथ एक पार्टी में पहुंचीं तो उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर रवि से हुई. रवि, विमी की खूबसूरती के कायल हो चुके थे. रवि ने विमी से कहा, ‘आप फिल्मों में काम क्यों नहीं करतीं’? जवाब मिला- ‘मैं दो बच्चों की मां हूं, मुझे फिल्मों में काम कौन देगा?’ रवि ने विमी और उनके पति शिव को मुंबई बुलाया और फिर उनकी मुलाताक बीआर चोपड़ा से करवाई. यहीं बीआर चोपड़ा ने इन्हें पहली फिल्म ‘हमराज’ का ऑफर दिया.

vimi, vimi Actress, 70s Superstar Actress vimi, vimi Films, vimi Hit Movies, vimi tragic life story, vimi Lovelife, how vimi pushed into prostitution, vimi death, how vimi died, vimi dead body pushed in Thela, vimi funeral, vimi family, vimi funeral daughter, vimi Son, vimi funeral Husband

विमी 60 के दशक में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से थीं.

ससुरालवालों के खिलाफ जाकर बनीं अभिनेत्री
ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि विमी फिल्मों में काम करें, लेकिन इन्हें पति का सपोर्ट मिला. पति को उनके माता-पिता की बात भी नहीं मानी तो उनके माता-पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर घर से निकाल दिया गया. अब घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी विमी के कंधों पर आ चुकी थी. 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमराज’ से विमी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. फिल्म में राजकुमार, सुनील दत्त और मुमताज लीड रोल में थे, लेकिन ज्यादातर लोगों की नजर विमी की खूबसूरती पर थी.

बीआर चोपड़ा ने जब गुस्से में तोड़ा था  कॉन्ट्रैक्ट
विमी ने फिर एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया. विमी बॉलीवुड की उन फेमस अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने अपने समय में सुनील दत्त से लेकर शशि कपूर, राज कुमार तक के साथ काम किया. बीआर चोपड़ा के साथ फिल्मों में एंट्री करने वाली विमी ने उनके साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. विमी को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन बीआर चोपड़ा के कॉन्ट्रैक्ट के चलते वो फिल्में साइन नहीं कर पा रही थीं. एक दिन किसी फिल्म को लेकर दोनों की बहस हुई और बीआर चोपड़ा ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से आजाद कर दिया.

काम नहीं मिला तो बिगड़ने लगे पति से रिश्ते
अब विमी को काम तो मिला, लेकिन सफलता खोती जा रही थी, क्योंकि फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. फ्लॉप फिल्मों के बाद ही प्रोड्यूसर्स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए. फिल्में मिलना बंद होने लगीं और देखते-ही-देखते सारी जमा पूंजी खत्म हो गई. आर्थिक तंगी का दौर आया तो पति शिव शराब के आदी हो गए और विमी से मारपीट करने लगे. शिव विमी पर छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ मामूली काम करने का दबाव बनाया करते थे और पति से रिश्ते खराब होते चले गए.

शराब की लत लगवाकर प्रोस्टिट्यूशन की ओर धकेला
इसी समय विमी को फिल्म प्रोड्यूसर जॉली से प्यार हो गया. विमी पति को छोड़कर जॉली के साथ रहने लगीं. ये प्यार भी महज कुछ दिनों तक ही विमी की जिंदगी में रहने वाला था. चंद दिनों बाद जॉली ने विमी को शराब की लत लगवा दी और इसी लत के चलते उसने एक्ट्रेस को प्रोस्टिट्यूशन की ओर धकेल दिया. विमी का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया.

ठेले में रखकर श्मशान घाट तक पहुंचाया गया शव
ऐसे में विमी का करियर 10 साल में ही बर्बाद हो गया और वह अकेले में जिंदगी काटने को मजबूर हो गईं. महज 34 साल की उम्र में विमी का लिवर पूरी तरह खराब हो चुका था. बीमारी का इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं थे. एक अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती रहीं. जब विमी की मौत हो गई, ना तो उनकी अर्थी को कोई कंधा देने वाला था और ना ही कोई श्मशान घाट तक पहुंचाने वाला. ऐसे में कभी लग्जरी कारों में घूमने वाली विमी के शव को ठेले में रखकर श्मशान घाट तक पहुंचाया गया.

Tags: Entertainment Special

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More