जब सनी देओल की वजह से धर्मेंद्र को लगा करोड़ों का चुना, डूबा 39 करोड़, बॉबी के करियर पर भी मंडराने लगा काल!


नई दिल्ली. सनी देओल बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जो पिछले चार दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. सनी देओल ने बॉलीवुड डेब्यू साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से किया था. पिछले 40 सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी वजह से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को करोड़ों का मुनाफा हुआ है. हालांकि जब खुद साल 1999 में सनी देओल ने एक्टिंग के साथ ही साथ फिल्मों का निर्देशन करने का फैसला किया तो, देओल फैमिली को करोड़ा का नुकसान उठाना  पड़ा था. बेटे सनी की एक जिद से धर्मेंद्र की लुटिया डूब गई थी. वह समय देओल परिवार के लिए बेहद खराब साबित हुई था.

दरअसल, साल 1999 में सनी देओल अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे.  इस फिल्म का नाम ‘लंदन’ था. इस फिल्म में बॉबी के साथ करिश्मा कपूर कास्ट की गई थीं. वहीं इस फिल्म का निर्देशन गुरिंदर चड्ढा कर रही थीं. हालांकि, सनी और गुरिंदर के बीच ऐसा विवाद हुआ कि वह गुरिंदर फिल्म से हटा कर खुद डायरेक्टर बन बैठे.

बदला फिल्म टाइटल और डायरेक्टर भी
जब इस फिल्म से गुरिंदर चड्ढा का पत्ता साफ हुआ तो, फिल्म की टाइटल के साथ ही इसकी लीड एक्ट्रेस भी बदल गई. सनी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म नाम अब ‘लंदन’ से ‘दिल्लगी’ रख दी गई. वहीं करिश्मा की जगह उर्मिला मातोंडकर आ गई थीं.  इस फिल्म में दारा सिंह, जोहरा सहगल, रीमा लागू, कुलभूषण खरबंदा जैसे नामचीन सितारे भी थे. वहीं, प्रीति जिंटा कैमियो रोल में नजर आई थी.

60 करोड़ में बनी थी फिल्म
मीडिया रिपोट्स की मानें तो यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बन कर तैयार हुई थी. हालांकि बेहतरीन स्टारकास्ट होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.  यह फिल्म 19 नवंबर 1999 में रिलीज हुई थी. रिपोट्स के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21 करोड़ का कारोबार कर सकी. यानी सनी को इस फिल्म की वजह से कम के कम 39 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने भी पैसे लगाए थे.

बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
सनी देओल के निर्देशन में बनी उनकी ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं लागातार सुपरहिट फिल्म दे रहे बॉबी देओल के करियर पर सवाल खड़ा गया था. कहा जाता है कि इस फिल्म के निर्देशन में सबसे ज्यादा पैसा धर्मेंद्र का ही लगा था. कहा तो ये भी जाता है कि जब फिल्म से सनी ने डारेक्टर गुरिंदर चड्ढा को हटा कर खुद निर्देशन करने का फैसला किया था तब भी धर्मेंद्र को उनका फैसला पसंद नहीं था. हालांकि बेटे के कॉन्फिडेंस को वह बनाए रखे. हालांकि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो सनी को अपने फैसले पर काफी पछतावा हुआ और काफी पैसे डूब जाने के बाद वह अपने पिता से आंख नहीं मिला पा रहे थे.

Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Sunny deol, Urmila Matondkar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More