AKTU Lucknow: एकेटीयू से जुड़े कॉलेज में लेने जा रहे दाखिला…तो यहां जानें काउंसलिंग से लेकर सब कुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसी महीने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक हो सकती है, जिसमें काउंसलिंग कब से शुरू होगी इस पर निर्णय लिया जाएगा.

इस विश्वविद्यालय में बीटेक और बीफार्मा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई होती है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में प्रवेश लेते हैं. हर वर्ष प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय काउंसलिंग कराता है. काउंसलिंग के जरिये ही छात्र छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है. काउंसलिंग के लिए सबसे पहले छात्र छात्राओं को पंजीकरण कराना होता है. पंजीकरण के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है. इसके बाद छात्र छात्राओं को च्वाइस फिलिंग करना होता है. अंत में उनकी सीट अलॉटमेंट होती है.

चार चक्रों में होगी काउंसलिंग
एकेटीयू के प्रवक्ता पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट कॉलेजों के लिए चार चक्रों में नियमित काउंसलिंग होती है. वहीं सरकारी कॉलेजों में जहां चार नियमित काउंसलिंग तो दो स्पेशल तो एक इंटरनल काउंसलिंग होती है. छात्र छात्राओं को प्रवेश विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के मेरिट के आधार पर दिया जाएगा. बीटेक में प्रवेश के लिए जेईई मेंस, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर, बीडेस, बी फार्मा, बीएचएमसीटी, बीफेड, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीवोक, बीटेक लेटरल और बी फार्मा लेटरल में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

जल्द घोषित होगी तिथि
वहीं बीआर्क के लिए नाटा तो एमबीए और एमसीए के लिए सीयूईटी पीजी की परीक्षा के मेरिट पर प्रवेश मिलेगा. वहीं प्रवेश प्रक्रिया की चरणवार तिथि जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी. काउंसलिंग प्रक्रिया कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में समन्वयक प्रो. अरुण कुमार तिवारी पूरी करेंगे.

Tags: Admission, Local18, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें