Good News: मेरठ मेडिकल कॉलेज में जल्द ही शाम को भी चलेगी OPD, यह रहेगी प्रक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में जल्द ही शाम के समय भी ओपीडी चलेगी. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है. मंजूरी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में शाम के समय ओपीडी शुरू कर दी जाएगी. यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ ज्यादा से ज्यादा मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद कुमार पांडे ने बताया कि शासन द्वारा पत्र मिला था, जिसमें सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था, जैसे एम्स, पीजीआई में शाम के समय ओपीडी चलती है. शासन के निर्देशानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, ताकि शाम के समय ओपीडी संचालित करने की व्यवस्था शुरू हो सके. इसके लिए 200 से 300 रुपये का शुल्क निर्धारित किया जाएगा.

सुपर स्पेशलिटी में यह मिलती हैं सुविधाएं
बताते चलें कि पहले गंभीर मरीजों को उपचार के लिए या तो दिल्ली जाना पड़ता था या फिर प्राइवेट अस्पतालों में ही उपचार कराना पड़ता था. लेकिन शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज में गंभीर से गंभीर मरीज के बेहतर उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की शुरुआत की गई थी. इसमें न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, सीटीएस, कार्डियोलॉजी सहित अन्य विभाग संचालित होते हैं. इनमें प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने में लाखों रुपए खर्च होते जाते हैं. लेकिन यहां निम्न दर में ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल जाती हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 23:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें