
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. खेती में अगर आप थोड़ा बदलाव और प्रयोग कर सकते हैं तो सालों भर आप इनकम कर सकते हैं. कई पढ़े लिखे लोग अब इसको उपयोग कर मालामाल हो रहे हैं. इसी में एक नाम है पूर्णिया के शशिभूषण सिंह.
वह प्रयोगात्मक खेती के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने देसी तकनीक को अपनाकर सालों भर गोभी की खेती का सफल प्रयोग किया है. इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. अभी के सीजन में वह गोभी बेच 50 हजार का मुनाफा कमा चुके हैं.आइए आपको भी इस तकनीक के बारे में यह जानकारी देते हैं.
मेढ़ विधि से करते हैं खेती, होता है अच्छा मुनाफा
पूर्णिया के किसान शशिभूषण सिंह कहते हैं कि वह अपने तकनीकी से सालों भर गोभी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. उन्होंने लोकल 18 से बात करते हुए कहा वह मेढ़ विधि से खेती करते हैं. जिसमें पानी निकलने का सबसे ज्यादा अच्छा व्यवस्था कर गोभी की खेती और उपज करते हैं. उन्होंने कहा कि गोभी का पौधा वह खुद तैयार करते हैं. यह सालों भर खेती करते हैं.अब फिर से गोभी को लगाने के लिए खेत तैयार कर रखा है.पौधा भी तैयार हो गया है. खेत तैयार होने के बाद जल्द से जल्द फिर से गोभी लगा देंगे.
बिना सीजन के खाने में स्वाद बढ़ जाता हैं
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का अगर सीजन हो तो उस समय सभी लोग खरीद कर खा लिया करते हैं. लेकिन सीजन खत्म हो जाने के बाद अगर खाते हैं तो उसमें ज्यादा स्वाद मिलता है. उन्होंने कहा कि अभी गोभी बाजार में नहीं बिकती है. बहुत कम किसानों कीगोभी बाजार में पहुंच पाती है. लोग खरीदने पहुंचते हैं. खरीदारों का जमावाड़ा रहता है.
शादी पार्टी या अन्य आयोजनों में खूब होती गोभी की डिमांड
उन्होंने कहा गोभी की डिमांड शादी विवाह या अन्य कई आयोजन के भोज भंडारे में खूब होता हैं. जिसके लिए खरीदारों की भीड़ रहती हैं. उन्होंने कहा कि अभी के सीजन में 55 रुपया किलो आसानी से गोभी बिक जाती है.
उन्होंने कहा कि आधे एकड़ खेती गोभी कर रहा हूं. जिससे अब तक 50 हजार की गोभी बेच लिया हूं. किसान शशि भूषण सिंह कहते हैं अगर कोई भी किसान सालों भर गोभी की खेती करना चाहते हैं तो मैं काफी मदद करूंगा. गोभी की खेती करने में रिस्क है. लेकिन कोई बात नहीं आप मुझसे मिलकर पूरी जानकारी ले सकते हैं. आप भी गोभी की खेती आसानी से कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:11 IST






