अमित सिंह/प्रयागराज. खान मुबारक, अपराध जगत की दुनिया का वह नाम जिसका मुकाबला दुनिया के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से रहा. बीते कुछ दिनों पहले लखनऊ में जब अपराधी जीवा की सरेआम कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई. तब इसमें खान मुबारक गैंग का नाम आने लगा. मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण माफिया खान मुबारक की इलाज के दौरान मौत हो गई. खास बात यह है कि मुबारक के अपराध जगत की एंट्री प्रयागराज से हुई थी.
आम युवाओं की तरह खान मुबारक भी डेढ़ दशक पहले पढ़ाई के लिए प्रयागराज शहर आया था. अब इसे संगति का फेर कहे या फिर किस्मत का खेल, किताबी ज्ञान हासिल करने के बजाए खान मुबारक ने अपराध के तौर तरीके सीखना शुरू कर दिया. स्नातक की पढ़ाई के दौरान क्रिकेट के खेल में एंपायर ने खान मुबारक को रन आउट दे दिया. इस सामान्य बात पर उसने अंपायर को गोली मार दी थी. यह घटना खान मुबारक के अपराध जगह में सक्रियता का पहला कदम था. धीरे-धीरे उसका दायरा बढ़ता गया. अंडरवर्ल्ड की ओर रुख करते हुए का छोटा राजन गैंग का सदस्य बन गया.
बचपन से निशानेबाजी का शौक
खान मुबारक पर अब तक हत्या रंगदारी लूट के 43 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे. इसके अलावा उसका संबंध माफ किया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, बृजेश सिंह मुन्ना, बजरंगी के साथ भी रहा. खान को बचपन से ही निशानेबाजी का बहुत शौक रहा था. यही कारण था कि वह अपने दुश्मनों के सर पर बोतल रखकर निशाना साधने का काम भी किया करता था. इसी घटनाक्रम से उसे लोग बोतल डॉन भी उपाधि देने लगे थे.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Prayagraj News : इनके पास है 1000 से अधिक रहस्यमयी सिक्के, तीन पीढ़ियों से जारी है संग्रह

Prayagraj News : प्रयागराज में गर्मी का कहर, संगम नगरी के घाट बने पिकनिक स्पॉट, देखें Video

UP के इस स्टेडियम पर अब नहीं होंगे मैच, 1987 में लगा था गावस्कर सहित दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा

प्रेमिका की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, फिर 4 दिन बाद प्रेमी ने दूल्हा बन रचाई शादी… प्रयागराज मर्डर केस का खुलासा

Allahabad university : सिविल सेवा परीक्षाओं में चयन होने पर होस्टलर को मिलेगा ये अनोखा इनाम

Weather Update :कड़ी धूप से साथ हो रही दिन की शुरुआत, आईएमडी की चेतावनी से आएगा और पसीना

12 june 1975 : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ सुनाया फैसला, फिर लगी इमर्जेंसी

हरिमोहन झा की रचना ‘पांच पत्र’ में उपन्यास जैसा आनंद हैं

कौन थे जस्टिस जगमोहन सिन्हा, जिन्होंने दबाव में आए बगैर तत्कालीन पीएम के खिलाफ सुनाया फैसला

CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: 76 फ्लैट,1590 उम्मीदवार, अतीक से छुड़ाई जमीन पर बने घरों के लिये लॉटरी कल

3.50 लाख रुपये में दो कमरे, किचन और टॉयलेट के साथ फ्लैट, माफिया अतीक से मुक्त जमीन पर बना गरीबों का आशियाना, जानें खासियत
2017 में एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने जुलाई 2017 को पीजीआई से खान मुबारक को गिरफ्तार किया था. जिसका कारण उसके पास से आधुनिक हथियार मिलना था. खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का खास शूटर हुआ करता था. छोटा राजन के सभी प्रमुख कार्य को खान मुबारक की अंतिम स्वरूप प्रदान किया करता था. यहां तक की जब बात दाऊद से अदावत की आई तो तो खान मुबारक ने ही सबसे पहले मोर्चे को संभालने का काम किया था.
.
Tags: Allahabad news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 20:58 IST






