बाड़मेर में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर अलर्ट, इन स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित

मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ तीन दिन बाद 15-16 जून को राजस्थान के बाड़मेर औरइसी से सटे पाकिस्तानी इलाके पर पहुंचने के आसार है.मौसम विभाग के अभी तक के पूर्वानुमान के अनुसार बाड़मेर, जालौर सहित कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. तूफान को लेकर बाड़मेर प्रशासन अलर्ट हो गया है.

आपके शहर से (बाड़मेर)

‘बिपरजॉय’ तूफान को लेकर बाड़मेर प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं. जिला मुख्यालय सहित पंचायत स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. प्रशासन के अनुसार मौसम विभाग की चेतावनी के चलते आगामी 2 से 3 दिनों में जिले में बिपरजॉय सक्रिय रहने की पूरी आशंका है जिसके चलते मेघगर्जन,आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले में समस्त अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है. सभी उपखंड मुख्यालय, नगर पालिका औरपंचायत समिति में नियंत्रण कक्ष राउंड द क्लॉक स्थापित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जेसीबी, ट्रैक्टर सहित अन्य संसाधनों की सूची अपडेट की जा रही है. पानी के भराव औरडूब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हीकरण करने, ऊंचे स्थान पर पहुंचने औरआवश्यकतानुसार सरकारी भवनों का आश्रय स्थल के रूप में चिन्हित करने को लेकर निर्देशित किया गया है.

हालांकि गर्मी का असर बाड़मेर में बना हुआ है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 औरन्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 16 व 17 जून को बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर,जोधपुर, बीकानेर में भारी बारिश का आंकलन किया है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More