Mixer Jar Cleaning: गंदे और काले मिक्सी जार को कैसे करें साफ, आजमाएं 1 आसान तरीका, मिनटों में हो जायेगा नए जैसा

हाइलाइट्स

मिक्सी जार को साफ़ करने के लिए हार्पिक और रोटी का मिक्सचर बेस्ट है.
मिक्सर जार को साफ करने के लिए बासी रोटी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

How to Clean Mixer Jar: शायद ही कोई ऐसी रसोई हो जहां कुकिंग के दौरान मिक्सी का इस्तेमाल न किया जाता हो. लेकिन कई बार दाल या कोई चिपचिपी चीज पीसने के बाद मिक्सी को साफ़ करना थोड़ा सा मुश्किल भरा काम लगता है. पर बावजूद इसके किसी न किसी तरीके से जार (Mixer jar) को अंदर से साफ कर ही दिया जाता है. लेकिन इसके निचले हिस्से पर किसी का ध्यान नहीं जाता है.

ज्यादातर घरों में आपने देखा होगा कि मिक्सी जार के निचले हिस्से में काफी गंदगी जमा रहती है, जो देखने में बहुत ही खराब नजर आती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर इसको साफ करने का प्रयास नहीं किया जाता है. क्योंकि इसको साफ करना लोगों को नामुमकिन सा मालूम होता है. लेकिन आज हम आपको रोटी और हार्पिक के जरिये मिक्सी जार के निचले हिस्से को साफ़ करने का बहुत ही आसान तरीका बताते हैं.

रोटी और हार्पिक से ऐसे साफ करें मिक्सी जार
मिक्सी जार के निचले हिस्से को साफ करने के लिए आप गेहूं के आटे की एक रोटी को तवे पर अच्छी तरह से सेंक लें. अब इस रोटी को कुछ देर के लिए आधे कप पानी में भिगोकर तकरीबन पांच मिनट के लिए रख दें. फिर जब ये रोटी भीग कर सॉफ्ट हो जाये, तब इसको हाथ से अच्छे से मैश कर लें.

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक के लंच बॉक्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स, चुटकियों मे होगा क्लीन

अब मैश की हुई रोटी में दो-तीन चम्मच हार्पिक एड करें और किसी पुराने टूथब्रश की मदद से दोनों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें. फिर टूथब्रश के जरिये इस मिक्सचर को मिक्सी जार के निचले हिस्से में अच्छी तरीके से अप्लाई करें और ब्रश से रगड़ कर इस पार्ट को साफ़ करें. कुछ देर में जार के बैक पार्ट पर लगी गंदगी रिमूव होने लगेगी और जार एकदम नए जैसा दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें: kitchen Hacks: चम्मच और चाकू पर लग गया है जंग, 4 आसान ट्रिक्स आएंगे काम, मिनटों में दिखेंगे नए जैसे

ऐसे बनायें काम को और भी आसान
अगर आप चाहें तो बची हुई बासी रोटी को फेंकने की बजाय, इसका इस्तेमाल भी मिक्सी जार के बॉटम पार्ट को साफ़ करने के लिए कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आपके पास पुराना टूथब्रश नहीं है.

तो आप किसी कपड़े की मदद से, रोटी और हार्पिक के मिक्सचर को मिक्सी जार पर अप्लाई करके इसकी सफाई कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More