10,000 फुट की ऊंचाई पर इंजीनियरिंग में एडमिशन का मौका, लद्दाख में सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी की शुरूआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sindhu Central University Admission: हर देशवासी यही चाहता है कि उसके भविष्य के लिए, उसके देश में शिक्षा का स्तर नई ऊंचाइयों तक पहुंचें. अब ये संभव हो रहा है लद्दाख की गगन चूमती खूबसूरत पहाड़ियों और वादियों के बीच. लद्दाख में समुद्र तल से औसतन 10,300 फीट की ऊंचाई पर नेट जीरो, पर्यावरण के अनुकूल सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सिंधु केन्द्रीय यूनिवर्सिटी) का कैंपस स्थापित किया जा रहा है. लद्दाख के छात्रों के लिए भी सुनहरा अवसर है कि उन्हें संबंधित आईआईटी में कक्षाएं लेने का अवसर मिलेगा.

सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के क्षेत्रीय अधिकार के साथ केंद्रीय सरकार विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित की गई है. यूनिवर्सिटी को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से सक्षमता प्रदान की जाएगी. आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर और आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी की अध्यक्षता में सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद की पहली बैठक पिछले माह संपन्न हुई. आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के दोनों निदेशक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और संबंधित गतिविधियों की स्थापना में अपना योगदान करेंगे.

कार्यकारी परिषद ने विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक मैनुअल को मंजूरी दे दी है. सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए सेवाएं प्रदान करने, डीपीआर तैयार करने, रोडमैप और शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार करने का कार्यभार एडसिल को सौंपा गया था. एडसिल के योगदान का विस्तार तब तक होता रहेगा, जब तक कि तकनीकी इनपुट के साथ पूर्ण बुनियादी ढांचा स्थापित नहीं हो जाता. एडसिल (EdCIL) की एडवाइज़री टीम शैक्षणिक कार्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया करेगी वहीं यूनिवर्सिटी का इको फ्रेंडली परिसर एवं हाई टेक बिल्डिंग का कार्यभार एडसिल (EdCIL) की इंन्फ्रा टीम संभालेगी.

इन कोर्स में ले दाखिला
सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने अपने पहले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में तीन स्नातकोत्तर स्तर के कार्यक्रमों की शुरूआत की है. इनमें एमटेक एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी, एमटेक एटमॉस्फेरिक एंड क्लाइमेट साइंसेज और एमए पब्लिक पॉलिसी शामिल हैं.

इन तीन कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक कक्षाएं आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास में आयोजित की जाएंगी. विश्वविद्यालय का लद्दाख में एक पारगमन परिसर होगा और वायुमंडलीय विज्ञान और ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसी शैक्षणिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी. उम्मीदवारों से अध्ययन के 3 कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. छात्र www.sindhucu.edcil.co.in पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून है.

Tags: Ladakh News, University Exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें