बेंगलुरु: काल बनी बाथरूम में लगे गीजर की जहरीली हवा! एक साथ नहाने पहुंचे यंग कपल की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरू. एयरपोर्ट से करीब 10 किमी दूर येलहंका तालुक के ताराबनाहल्‍ली गांव में एक कपल की मौत बाथरूम में लगे गीजर से लीक हुई जहरीली गैस के कारण हो गई. यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों शव बाथरूम में मिले हैं; ऐसी आशंका है कि जहरीली हवा (कार्बन मोनो ऑक्‍साइड) के कारण दोनों की मौत हो गई हो. मृतकों की पहचान चामराजनगर जिले के चंद्रशेखर (30) और बेलगावी जिले की सुधा रानी (22)  के रूप में हुई है. ये दोनों बहुत जल्‍द शादी करने वाले थे, वे लिव- इन रिलेशनशिप में थे.

पुलिस ने बताया कि ये कपल बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास एक स्‍टार होटल में काम करते थे. मृतक एम चंद्रशेखर और सुधारानी बिन्‍नी के रूप में पहचाने गए शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है. दोनों के शव उस वॉशरूम से मिले जिसकी खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे. ऐसी आशंका है कि गीजर से निकली जहरीली हवा से उनकी मौत हुई. यह घटना उनकी मौत के दूसरे दिन सामने आई है. दरअसल होटल के कर्मचारी उनकी तलाश में उनके घर पहुंचे थे. जब घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो  मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा दोनों के शव बाथरूम में पड़े थे.

जल्‍द शादी करने वाले थे चंद्रशेखर और सुधारानी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर और सुधारानी अपने परिवारों की सहमति से जल्‍द ही शादी करने वाले थे. 10 जून को शाम करीब 6 बजे ये दोनों घर लौटे थे. इसके बाद घर के भीतर क्‍या हुआ और कैसे दोनों की मौत हुई? इस गुत्‍थी को लेकर कई थ्‍योरीज सामने आई हैं. पुलिस का कहना है कि ये कपल बाथरूम में था और तभी जहरीली गैस से दोनों अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई होगी. इस बाथरूम में 7.5 लीटर का गैस गीजर लगा हुआ है जिसका कनेक्‍शन एलपीजी सिलेंडर से था.

Tags: Bangalore, Bangalore news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें