Success Story: 24 साल के सौरव जोशी कमाते हैं 80 लाख महीना, पिता करते थे मजदूरी, जानें कैसे बदल गई जिंदगी

नई दिल्ली. Sourav Joshi Success Story: 24 साल के सौरव जोशी 80 लाख महीना कमाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण पिता को मजदूरी करनी पड़ी. गरीबी के दिनों में 9 बार किराए का मकान बदलना पड़ा. लेकिन आज इसी परिवार को 42 लाख से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं. दरअसल, सौरव जोशी ने व्‍लॉगिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. यूट्यूब पर सौरव के चैनल के 21 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स हैं.

बता दें कि सौरव जोशी मूल रूप से उत्‍तराखंड में बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं. उनके यहां तक के सफर की कहानी काफी रोमांचक है. सौरव का जन्म 8 सितंबर 1999 को कौसानी में हुआ था. सौरव के जन्म के पहले ही उनके पिता काम की तलाश में दिल्ली आ गए थे. रात दिन काम करके परिवार को आगे बढ़ाया. घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौरव के पिता पीओपी का काम करने लगे. उन्‍होंने खुद कितना भी संघर्ष किया हो, लेकिन बच्चों के लिए कभी कमी नहीं होने दी.

डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍चर में करियर
संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ. सौरव के इंटर में अच्‍छे मार्क्‍स नहीं आए ऐसे में उन्हें करियर की चिंता सताने लगी. लोगों की सलाह पर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍चर में करियर बनाने के लिए दिल्‍ली चले गए. कोचिंग करते हुए विजुअल रिप्रजेंटेशन, पर्सपेक्टिव ड्रॉइंग इत्‍यादि बहुत अच्छे से सीखा. इसी दौरान उनकी दिलचस्‍पी ड्रॉइंग में काफी बढ़ गई. हालांकि जब कोचिंग करने के बाद भी आर्किटेक्चर में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह घर वापस आ गए और पिता के साथ वह पीओपी का काम तक करने लगे.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तराखंड
दिल्ली-एनसीआर

उत्तराखंड
दिल्ली-एनसीआर

ये भी पढ़ें –
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर

यूट्यूब ने दिलाई पहचान
सौरव ने इस दौरान भी ड्रॉइंग बनाने का काम जारी रखा. भाई की सलाह पर उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. शुरूआत में तो सफलता नहीं मिली लेकिन आखिर में सौरव ने व्‍लॉग चैनल बनाया. लॉकडाउन के दौरान एक दिन पूरे परिवार के साथ ड्रॉइंग वाला वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो ने सौरव की किस्मत बदल दी. आज की तारीख में वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं.

Tags: Career Tips, Education news, Job news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया