Gold-Silver Price Today: पटना सर्राफा बाजार में सोना में ₹150… चांदी में ₹1800 की तेजी, जानें आज के भाव

उधव कृष्ण/पटना. बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को यहां सोने से ज्यादा चांदी के भाव में उछाल आया है. 12 जून की तुलना में 13 जून को 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. 24 कैरेट सोने का भाव यहां 62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 350 रुपये की तेज़ी हुई है. 22 कैरेट सोने का भाव 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का भाव 47,200 रुपये है.

सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. यदि आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए.

सोना की बिक्री का रेट

आपके शहर से (पटना)

अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो मंगलवार को पटना  सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 54,150 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी के भाव में आई जबरदस्त तेजी

मंगलवार को चांदी के दाम में 1,800 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी का भाव 70,700 रुपए था. जो आज बढ़ कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं, चांदी बेचने का रेट 69,500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है. यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 69.50 प्रति ग्राम के हिसाब से इसका रेट मिल सकता है.

सर्राफा कारोबारी अनिल की मानें तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से रेट कम-ज्यादा भी हो सकता है.

Tags: Bihar News in hindi, Gold Price Today, Local18, PATNA NEWS, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया