IAF AFCAT-2 2023 : भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक पुरुषों और महिलाओं के लिए शानदार मौका है. एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT)-2 2023 के लिए भारतीय वायुसेना ने आवेदन मांगे हैं. वायुसेना की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में ऑफसर बनने का मौका है. यह भर्ती जुलाई 2024 कोर्स के लिए हो रही है. इसके जरिए वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा. इसके साथ वायुसेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) के लिए भी आवेदन मांगे हैं.
वायुसेना के AFCAT 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर करना है. एएफसीएटी परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी किया जाएगा. एएफसीएटी 2023 के लिए आवेदन करने का शुल्क 250 रुपये है. हालांकि एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करने वालों के लिए आवेदन फ्री है.
वायुसेना में वैकेंसी

एएफसीएटी 2023 के लिए उम्र सीमा
फ्लाइंग ब्रांच- एक जुलाई 2024 को उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस होगा उन्हें आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है.
ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल)- एक जुलाई 2024 को उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए.
7वें वेतन आयोग के अनुसार वायुसेना अधिकरी की सैलरी
| रैंक | डिफेंस मैट्रिक्स के अनुसार पे | लेवल | MSP |
| फ्लाइंग ऑफिसर | 56100 – 177500 रुपये | 10 | 15500 |
नोट- एक साल की ट्रेनिंग के दौरान फ्लाइट कैडेट को हर महीने 56100 रुपये सैलरी मिलेगी.
अलाउंस- फ्लाइंग, ट्रांसपोर्ट, टेक्निकल, फील्ड एरिया, स्पेशल कंपन्सेटरी (हिल एरिया), स्पेशल फोर्स, सियाचिन, आइलैंड स्पेशल ड्यूटी, टेस्ट पायलट एंड फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर, एरिया एवं रिमोट लोकलटी अलाउंस आदि.
प्रिविलेज- वायुसेना अधिकारी को एक फर्निश्ड घर, स्वयं और आश्रितों को कॉम्प्रिहेंसिव मेडिकल कवर, कैंटीन, ऑफिसर्स मेस, सब्सिडी रेट पर लोन, एलटीसी आदि. साथ ही 60 दिन की एनुअल लीव और 20 दिन की कैजुअल लीव.
इंश्योरेंस- ऑफिसर्स के लिए 1.10 करोड़ का इंश्योरेंस कवर (ऑन कंट्रीब्यूशन) और फ्लाइंग ब्रांच ऑफिसर्स के लिए 15 लाख का एडिशनल कवर (ऑन कंट्रीब्यूशन).
एएफसीएटी के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
एएफसीएटी एंट्री (पुरुषों और महिलाओं के लिए एसएससी)- कम 50% मार्क्स से 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 60% मार्क्स से ग्रेजुएट होना जरूरी है. या कम से कम 60% मार्क्स के साथ बीई/बीटेक किया होना चाहिए.
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (पुरुष और महिला)- एनसीसी एयर विंग सीनियर डिवीजन सी सर्टिफिकेट होना चाहिए. कैंडिडेट्स को फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के साथ कम से कम 50% मार्क्स से 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 60% मार्क्स से ग्रेजुएट होना जरूरी है. या कम से कम 60% मार्क्स के साथ बीई/बीटेक किया होना चाहिए.
ये भी पढ़ें –
MPPSC Success Story: बैतूल की प्रियंका और प्रशांत बने डिप्टी कलेक्टर, पढ़िए संघर्ष की कहानी
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
.
Tags: Air force, Government jobs, Indian Air Force officer
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:18 IST






