
हाइलाइट्स
लुधियाना में जिम्नी को किया गया है मॉडिफाई.
5 इंच बढ़ा दिया टायर साइज.
कार में 15 इंच के अलॉय देती है कंपनी.
नई दिल्ली. हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपनी एसयूवी जिम्नी को लॉन्च किया और अब ये लोगों तक पहुंचनी शुरू हो गई है. कार की दीवानगी कुछ इस कदर थी कि ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस करने के बाद कंपनी ने जब इसकी बुकिंग शुरू की तो कुछ ही समय में 30 हजार लोगों ने एसयूवी को बुक करवा दिया था. अब कंपनी जोरों शोरों पर इसकी डिलीवरी भी कर रही है. लेकिन लुधियाना में डिलीवर हुई एक ब्लैक कलर की जिम्नी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी को इसके वीडियो (Jimny Video)ने चौंका दिया.
पंजाब के लुधियाना में एक जिम्नी के टायर डिलीवरी के ठीक बाद बदल गए. चौंकिए मत दरअसल इस जिम्नी को शोरूम से निकालते ही ओनर ने इसको मॉडिफाई करवाने का डिसीजन ले लिया. और सीधे कार को शहर स्थित एक टायर के शोरूम पर लेकर पहुंच गया. यहां पर कार में 20 इंच के स्पोक अलॉय लगवाए और साथ ही टायर्स भी बदल दिए.
5 इंच बढ़ा दिया टायर साइज
वीडियो में देखा जा सकता है जिम्नी ओनर ने कार के साथ आने वाले 15 इंच के अलॉय को हटा कर 20 इंच के 5 स्पोक अलॉय कार में इंस्टॉल करवाए हैं. दरअसल जिम्नी में हाईवे रेडी टायर्स आते हैं लेकिन कार को ऑफ रोडिंग के हिसाब से बनाने के लिए इसमें टायर को अपग्रेड करवाना सही होता है.
आसानी से कर सकते हैं अपग्रेड
जिम्नी के आर्क में इतना स्पेस दिया जाता है कि टायरों को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है. कार में फिलहाल कंपनी 195-80 सेक्शन के टायर दिए जाते हैं और इन्हें आसानी से बढ़ाया जा सकता है. हालांकि टायर साइज बढ़ाने से कार की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ सकता है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:23 IST






