
आकाश गौर/मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पर्यटन विभाग 50-50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन बनवा रहा है. यह भवन जिले के अलग-अलग चार ब्लॉक में बनवाए जा रहे हैं. यह सौगात आदिवासी लोगों के लिए अच्छी पहल साबित होगी, क्योंकि अब यह लोग व्यवस्थित जगह पर अपने बच्चों की शादी और अन्य समारोह बड़ी आसानी से कर सकते हैं. वर्तमान में आदिवासी अभी झोपड़ी या खुले मैदानों शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं.
इसके लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ढाई करोड़ की लागत से चार स्थानों पर सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं. मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसकी निर्माण एजेंसी पर्यटन विभाग को बनाया गया है. जिले में सभी जगह लगभग यह कार्य शुरू हो चुका है. सिर्फ पहाड़गढ़ विकासखंड के कन्हार में निर्माण पूर्णता की ओर है.
यहां और बनाए जा रहे हैं भवन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शासन की मंशा है कि आम आदमी की तरह आदिवासी परिवार भी व्यवस्थित स्थानों में शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम कर सकें. इसके लिए जौरा, कैलारस, पहाड़गढ़, और सबलगढ़ विकास खंड में सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है. जौरा, कैलारस, सबलगढ़ में विकासखंड मुख्यालय पर जमीन मिल गई, तो वहीं पर 50- 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया गया है.
इन भवनों में ये रहेंगी सुविधाएं
इन सामुदायिक भवनों में कमरे, किचन, वॉशरूम, बाथरूम, आधुनिक शौचालय, बड़ा खुला बरामदा सहित पानी, बिजली की सुविधा दी गई है. राहुल शर्मा सब इंजीनियर पर्यटन विभाग ने बताया कि जौरा, कैलारस, पहाड़गढ़ और सबलगढ़ विकास खंड में आदिवासियों के लिए सामुदायिक भवन बनाने की राशि जारी हुई थी. उनका निर्माण पर्यटन विभाग कर रहा है. पहाड़गढ़ के लिए 1 करोड़ और तीनों के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है.
.
Tags: Latest hindi news, Morena news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:24 IST






