
हाइलाइट्स
वेजिटेबल उत्तपम बेहद टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
वेजिटेबल उत्तपम का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आता है.
Vegetable Uttapam Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा से लबालव करता है. ऐसे में सुबह के नाश्ते के साथ समझौता करना गलत है. सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो टेस्टी तो हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. बता दें कि, ब्रेकफास्ट सबसे जल्दबाजी में तैयार किया जाता है. क्योंकि यही वह वक्त होता है, जब बच्चे स्कूल तो अन्य लोग काम पर जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर सुबह के नाश्ते में बनाया क्या जाए. यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो वेजिटेबल उत्तपम एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आइए जानते हैं वेजिटेबल उत्तपम बनाने का आसान तरीका.
वेजिटेबल उत्तपम बनाने लिए सामग्री
धुली उड़द दाल- 1/2 कप
चावल- 1 कप
अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
करी पत्ता- 12-13
बारीक कटी गाजर- 1 कप
बारीक कटी प्याज- 1 कप
बारीक कटा टमाटर- 1 कप
बारीक कटी शिमला मिर्च- 1 कप
मटर- 1 कप
तेल- 4 चम्मच
हींग- 1/2 छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
वेजिटेबल उत्तपम बनाने की विधि
वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए एक दिन पहले ही यानी शाम को चावल-दाल को पानी में भिगोकर रख देंगे. फिर रात को ही सोने से पहले इसका पानी निथार लेंगे. अब इसको एक मिस्सी की मदद से बारीक करके इसका पेस्ट बना लेंगे. जब इस मिश्रण में खमीर उठ जाए तब इसमें अदरक का पेस्ट, करी पत्ता, हरी सब्जियां, नमक और हींग को एड करके इसका घोल तैयार कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: गर्मी में 1 नहीं, सत्तू को 4 अन्य तरीकों से भी डाइट में करें शामिल, नहीं पड़ेगी चूल्हा तक जलाने की जरूरत
इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को लेंगे. इसको मीडियम फ्लैम पर रख देंगे. तवा गर्म होने पर इसमें थोड़ा सा तेल डाल देंगे. ध्यान रहे कि इस तेल को पूरे तवे में फैलाना है. इसके बाद पहले से तैयार मिश्रण को एक छोटी करछी की मदद से तवे पर डालकर फैला लेंगे. अब इसके किनारों पर हल्का सा तेल डालकर पलटें और कुछ समय के लिए पकने दें. इसके किनारों पर हल्का ब्राउन कलर होने पर इसे दूसरी ओर पलट दें. दोनों तरफ सही से सिकने के बाद इसे उतार लें. आप इसको हरी चटनी या सॉस के साथ घर आए मेहमान या बच्चों को सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: स्वाद का सफ़रनामा: दिल के लिए लाभकारी है गलगल, डाइजेशन भी रखता है दुरुस्त, पहाड़ी इलाकों से जुड़ा है नाता
.
Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 08:00 IST






