Oneplus nord 3 come soon phone will come with 50mp camera and 5000 mah Battery check price and specifications – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

वनप्लस नॉर्ड 3 मिड-जून या जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा.
इसका लुक भी ऐपल के आईफोन को टक्‍कर देगा.
हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.

OnePlus Nord 3 New Smartphone 2023 : वनप्लस अपने प्रीमियम फोन OnePlus 11 और OnePlus 11R लॉन्च करने के बाद Nord Series के एक नए हैंडसेट को लॉन्‍च करने वाला है. अगर आप भी क्‍लासी लुक के साथ जानदार कैमरे वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ समय इंतजार करना चाहिए. वनप्‍लस अपने बहुप्रतिक्षित OnePlus Nord 3 को जल्‍द ही बाजार में लॉन्‍च करने वाला है. वनप्लस नॉर्ड 3 मिड-जून या जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन के फीचर्स तो दमदार होंगे ही, साथ ही इसका लुक भी ऐपल के आईफोन को टक्‍कर देगा.

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन मे 6.7 inch का AMOLED डिस्प्ले होगा. वनप्लस स्मार्टफोन में डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है. इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी और वनप्लस nord 3 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ सकता है. डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जाएगा. हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. कंपनी फोन को दो वेरिएंट पेश कर सकती है. इसमे 8 जीबी रैम + 128 जीबी और 16 जीबी रैम +256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है.

ये भी पढ़ें-  5,000 रुपये से कम दाम वाले इन फोन ने बाज़ार में मचाई तबाही! हर कोई कर रहा है पसंद

कैमरा देगा DSLR को टक्‍कर
कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 3 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है. इस स्‍मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा हैंडसेट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस होगा. इतना ही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कंपनी फोनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी कंपनी देगी.

11R 5G हुआ था फरवरी में लॉन्‍च
OnePlus ने अपना प्रीमियम फोन 11R 5G को भारतीय बाजार में फरवरी में लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ उतारा गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक ये फोन 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. OnePlus 11R के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और OnePlus 11R 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है.

Tags: Oneplus, Smartphone, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया