Business idea: घर में लगा ये पौधा बन सकता है लाखों की कमाई का जरिया, बाजार में बहुत डिमांड, नहीं लगती कोई लागत


हाइलाइट्स

तुलसी की खेती करने के लिए ज्यादा लागत की जरूरत नहीं है.
इसके लिए शुरुआती दौर में आपको केवल 15,000 रुपये खर्च करने होगे.
तुलसी का उपयोग हर घर में पूजा, हवन, और दवाईयों आदि के रूप में किया जाता है.

नई दिल्ली. अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक शानदार आईडिया दे रहे हैं. आप तुलसी की खेती कर ढेरों मुनाफा कमा सकते हैं. भारत में तुलसी के पौधो की मांग बहुत है, क्योंकि इसका उपयोग देश के हर घर में पूजा, हवन, और दवाईयों आदि के रुप में किया जाता है. तुलसी की खेती करने के लिए ज्यादा लागत की भी जरूरत नहीं है.

आजकल आयुर्वेदिक और नेचुरल चीजों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है जिसे देखते हुए तुलसी के पौधे की मांग भी बढ़ी है. वर्तमान समय में देखें तो किसानों को इसकी खेती जरूर करनी चाहिए. तुलसी की खेती से किसानों को आगे आने वाले भविष्य में बहुत फायदा होगा.

ये भी पढ़ें – Business Idea: घर से करें इस बिजनेस की शुरुआत, आजकल तगड़ी है डिमांड, नहीं लगाना होगा अलग से पैसा!

बेहद कम पूंजी में शुरू करें खेती
इसकी खेती के लिए अधिक पूंजी की जरूरत नहीं है, और ना ही अधिक जमीन की जरूरत है. तुलसी की खेती को आप कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी अनुबंध खेती के रुप में भी कर सकते हैं. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी की ऐसी खेती जिसमें किसान अपने ही खेतों पर खेती करता है, लेकिन वह ये खेती अपने लिए नहीं बल्कि किसी व्यक्ति या किसी कंपनी के लिए करता है. ऐसा कर आप और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

सिर्फ 15,000 रुपये में शुरू करें खेती
तुलसी की खेती करने के लिए शुरुआती दौर में आपको केवल 15,000 रुपये खर्च करने की जरूरत है. इसके तीन महीने बाद तुलसी की फसल औसतन 3 लाख रुपये में किसी कंपनी द्वारा खरीद ली जाएगी. मार्केट में मौजूद कई आयुर्वेदिक कंपनियां हैं जो आयुर्वेदिक और नेचुरल चीजें बनाती हैं. ऐसी कंपनियों को तुलसी के पौधो की बहुत जरूरत होती है. इन कंपनियों में डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि आदि शामिल है. ये कंपनियां आपकी फसल खरीद लेगी और आपको इसके लिए अच्छी रकम देगी.

Tags: Business at small level, Business from home, Business ideas, Business news, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Farming, Money Making Tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया