Karan Deol Roka: ‘गदर 2’ के साथ देओल परिवार में छाईं खुशियां, चाचा बॉबी और पापा सनी के साथ दिखे अभय, 18 को शादी

मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) एक तरफ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ (Gadar 2) से मनोरंजन जगत में हलचल मचाए हुए हैं. दूसरी तरफ उनके घर में शादी की रौनक बढ़ी हुई है. बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी को लेकर देओल परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच हाल ही करण का रोका फंक्शन हुआ, जिसमें पूरा देओल परिवार साथ नजर आया. खास तौर तीनों भाई सनी, बॉबी और अभय को एक साथ देखना लोगों के लिए ट्रीट बन गया. चाचा बॉबी और अभय फंक्शन में ​मेहमानों का स्वागत करते नजर आए. करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ​दृशा आचार्य से 18 जून को शादी कर रहे हैं.

सनी देओल के घर हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में कई खास लोगों ने शिरकत की. सनी के घर को खूबसूरत लाइट्स से सजा दिया गया है. इस फंक्शन में सिर्फ खास करीबी लोगों को ही इन्वाइट किया गया था. इस प्री वेडिंग फंक्शन में पापा सनी और चाचा बॉबी मेहमानों को संभालते नजर आए. चाचा अभय और बॉबी ने शादी से जुड़े कई कामों की जिम्मेदारियां ले रखी हैं.

16 जून से शुरू हो जाएंगे फंक्शन
करण देओल और दृशा आचार्य की शादी को लेकर देओल परिवार में खुशियों का माहौल है. जानकारी के अनुसार, देओल परिवार ने रिश्तेदारों के लिए प्री वेडिंग फंक्शन रखे हैं. इसके अलावा 16 जून से शादी के सभी खास फंक्शन शुरू हो जाएंगे, इनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल है. इसके बाद 18 जून को करण और दृशा विवाह बंधन में बंध जाएंगे. शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही होंगे. दृशा ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और इसी साल वैलेंटाइंस डे पर करण और दृशा को साथ देखा गया था.

Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया