Anand Mahindra thinks this jugaad can be a lifesaver in extraordinary situations – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

चारपाई को ही चार पहिए और इंजन लगाकर चलाया जा रहा है.
ट्विटर यूजर को यह आविष्‍कार काफी पसंद आ रहा है.
महिंद्रा ने इसे जीवन रक्षक खोज बताया है.

नई दिल्‍ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा शेयर किये गए पोस्ट लोगों को काफी पसंद भी आते हैं. महिंद्रा की पोस्‍ट्स ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ फनी भी होती हैं. जो कई बार वायरल (Viral Post) हो जाती है. आम लोगों के आविष्‍कारों को वह खूब प्रमोट करते हैं. महिंद्रा देसी ‘जुगाड़’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आमतौर पर ऐसे जुगाड़ू वीडियो वे ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं. ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है. यह भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्‍स चारपाई को चार पहिए लगाकर बनाई गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है.

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा. मैंने इसे इसलिए रिट्वीट नहीं किया क्‍यों मुझे लगा कि ध्‍यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया यह प्रैंक है. साथ ही यह गाड़ी नियमों का उल्लंघन भी करता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस एप्लिकेशन के बारे में कभी नहीं सोचा था. हां, कौन जानता है, यह दूरदराज के इलाकों में असाधारण स्थितियों में एक जीवन रक्षक का काम कर सकता है.”

Tags: Anand mahindra, Business news in hindi, Tweet, Twitter, Viral, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया