OMG! 10 साल की वैष्णवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 सेकंड में निकाले 155 हुलाहूप

तारा ठाकुर

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली 10 साल की वैष्णवी गुप्ता ने छोटी उम्र में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. वैष्णवी गुप्ता बचपन से ही कई प्रतिभाओं से संपन्न है और अब तक वैष्णवी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इस बार वैष्णवी गुप्ता ने अपने पैरों से 30 सेकंड में 155 हुलाहूप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. पैरों से हुलाहूप करने का पहला रिकॉर्ड 30 सेकंड में 136 का था, लेकिन 10 साल की वैष्णवी गुप्ता ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 30 सेकंड में 155 हुलाहूप निकाले हैं.

वैष्णवी गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं. वैष्णवी का यह पहला  गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है. इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम कर चुकी है, 3 साल की उम्र से लगातार अभ्यास करते हुए हुलाहूप करते हुए मंदिर की 50 सीढिया मात्र 14.84 सेकंड में चढ़ने का गिनीज रिकॉर्ड भी वैष्णवी ने बनाया है. अब वैष्णवी इस नए रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए मंजूर कर लिया गया है.

आपके शहर से (पंचकुला)

आईपीसी की धाराओं की जानकारी

10 साल की वैष्णवी गुप्ता करने के साथ आईपीसी की सभी धाराओं और उससे किस अपराध के तहत कौन सी धारा लगती है, उसकी भी जानकारी जुबानी याद है. इससे पहले भी वैष्णवी गुप्ता द्वारा इतनी छोटी उम्र में कई ऐसे कार्य करके दिखाएं हैं, जो सबको हैरान कर देते हैं. वैष्णवी गुप्ता का कहना है कि वह बड़ी होकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं और पहले भी जो  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, उसमें उनके माता पिता और कोच का एम योगदान है. इसके साथ ही वह शिक्षा भी ले रही हैं और उसका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़े.

Tags: Guinness Book of World Record, Haryana News Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया