Weather Update: दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, आज 27 राज्यों में बारिश, साइक्लोन बिपरजॉय से गुजरात में अलर्ट, 9 राज्यों में चलेगी लू


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 13 जून को दिल्ली में पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और लू चलने की उम्मीद है. 12 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मुताबिक मानसून (Monsoon) कर्नाटक, कोंकण, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और इसके लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं. जबकि अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच समुद्र तटों को पार करने की उम्मीद है.

आईएमडी को उम्मीद है कि तट से टकराने के समय साइक्लोन बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की रफ्तार 125-135 किमी. प्रति घंटे से लेकर 150 किमी. प्रति घंटे तक हो सकती है. आईएमडी ने आज सौराष्ट्र और कच्छ, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई है. साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और माहे भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी-बिजली और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है. जबकि हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और आंधी के साथ ओले (Hailstorm) गिरने की संभावना है. आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर लू (Heat Wave) के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की उम्मीद है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Delhi Weather Update, Monsoon, Weather updates

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया