आज का राशिफल, 13 जून 2023: मेष राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, वृष और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 13 June 2023)

आज वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 13 June 2023)

गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे. पुराने और बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. कोई नए दोस्त मिल सकते हैं. व्यापार में किसी तरह का लाभ होगा. दोपहर के बाद रिश्तों में ज़रा संभलकर चलें. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पूंजी निवेश में सावधानी बरतें. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के विषय में संभलकर चलें.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 13 June 2023)

आज का आपका दिन लाभकारी है. पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-परिवार में आनंद का वातावरण आप को खुश रखेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. बहुत दिनों से अटके सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया