
विनय अग्निहोत्री/भोपाल. अगर आप जिम जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है. जी हां, भोपाल शहर में एक सबसे सस्ता जिम सेंटर है. यहां पर आपको अनेकों प्रकार की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं. फिटनेस के लिए अक्सर घर और जिम में वर्कआउट करने को लेकर ये बहस छिड़ी रहती है कि इनमें कौन सा बेहतर है. वैसे तो दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, जैसे जिम में वर्कआउट करने से आपको एक्सरसाइज करने के लिए उपकरणों के ढेर सारे विकल्प मिल जाते हैं, जबकि घर पर वर्कआउट करने से आपको प्राइवेसी और सुविधा दोनों मिलती है.
ऐसे में हम आपको ले चलते हैं राजधानी भोपाल के एक ऐसे जिम सेंटर में, जहां आपको फिटनेस को लेकर वर्कआउट और योगा जैसे मेडिटेशन क्लासेस भी मिलती हैं. घर जैसा माहौल भी आपको यहां पर मिलता है. जिम के संचालक मिस्टर शुभम सोनी ने बताया कि एसएस मसल वर्ल्ड भोपाल इंद्रपुरी का एकमात्र ऐसा जिम है, जिसकी मेंबरशिप मात्र ₹300 में मिल जाती है और कोई अलग से चार्ज भी नहीं लगता है. हमारे यहां गवर्नमेंट सर्टिफाइड ट्रेनर हैं. मैं खुद एक गवर्नमेंट सर्टिफाइड ट्रेनर हूं. मैंने गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब किया है. मेरा जिम खोलने का मेन मकसद यह था कि राजधानी भोपाल में सस्ते में जिम की सुविधा मुहैया कराई जाए.
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में छोटे-छोटे जिले हैं. वहां से बच्चे भोपाल और इंदौर पढ़ने आते हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि शहर के महंगे-महंगे जिम में एडमिशन ले सकें. हमने बहुत ही कम प्राइस रखा है. ये इन्हीं स्टूडेंट्स के लिए है, जो दूर से आते हैं. हम अपने यहां गर्ल्स और बॉयज दोनों को एक घर जैसा माहौल देते हैं, ताकि लोगों को सेफ फील हो. हम सप्ताह में योगा क्लासेस और मेडिटेशन क्लासेस भी चलाते हैं.
उन्होंने कहा कि हमने सिक्योरिटी परपस से भी कई इंतजाम किए हैं, जैसे पर्सनल लॉकर, सीसीटीवी कैमरा, चेंजिंग रूम, मिनरल वाटर आदि. हमारे यहां जो भी ऑफर हैं उनमें से हम ग्लव्स, हुडी, जैकेट, सपोर्टर देते हैं. वह भी अलग-अलग मेंबरशिप में होता है. हमारे यहां 1 महीने की मेंबरशिप, 3 महीने की मेंबरशिप, 6 महीने और 12 महीने की मेंबरशिप के ऑफर हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:03 IST






