कार में एक बूंद भी न हो पेट्रोल, फिर भी हो जाएगी स्टार्ट, जान लीजिये ये जबरदस्त ट्रिक, आएगी बहुत काम

हाइलाइट्स

सीएनजी कार में पेट्रोल खत्म होने पर स्टार्टिंग में समस्या आती है.
सीएनजी कार को स्टार्ट करते समय पेट्रोल की जरूरत होती है.
मुसीबत में पड़ने पर आप सीएनजी में भी स्टार्ट कर सकते हैं.

Start CNG Car Without Petrol: आजकल लोग सीएनजी कारें खूब खरीद रहे हैं. सीएनजी पेट्रोल से सस्ती तो हैं ही, साथ में इससे चलने वाली कारें माइलेज भी अच्छा देती हैं. इस वजह से कार ज्यादा चलाने वाले लोग पेट्रोल के खर्च में काफी बचत कर लेते हैं. आजकल सीएनजी स्टेशन हर शहर में खुल गए हैं जिससे रिफिलिंग की समस्या भी दूर हो गई है.

हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि आपकी कार में सीएनजी तो होती है लेकिन पेट्रोल खत्म हो जाता है. ऐसे में सीएनजी वाली कार स्टार्ट ही नहीं होती और पहली बार कार चलाने वाले लोग परेशानी में पड़ जाते हैं. कई बार फ्यूल पाइप या मोटर में भी खराबी आने से कार पेट्रोल पंप करना बंद कर देती है. सीएनजी से चलने वाली कारें पहले पेट्रोल पर स्टार्ट होती हैं जिसके बाद इंजन अपने आप सीएनजी में शिफ्ट हो जाता है. लेकिन अगर टैंक में पेट्रोल ही खत्म हो जाए तो क्या होगा. अगर आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो यहां बताए जाने वाले ट्रिक को जानना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Petrol Vs Electric Car: यदि 20 किलोमीटर रोज चले कार, तो 10 साल में पेट्रोल या इलेक्ट्रिक, किसमें होगा कम खर्च?

CNG कार की तकनीक को समझें
सीएनजी से चलने वाली कारों में ऐसा सिस्टम होता है कि ये पहले पेट्रोल से स्टार्ट होती हैं उसके बाद अपने आप सीएनजी में चलने लगती है. सीएनजी कारों में अंदर डैशबोर्ड पर एक स्विच दिया होता है जिसमें आप कार को पेट्रोल से सीएनजी में शिफ्ट होने के प्रोसेस को देख सकते हैं. पेट्रोल से स्टार्ट होने के 5-6 सेकंड बाद कार ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिये सीएनजी पर चलना शुरू हो जाती है.

पेट्रोल खत्म होने पर सीएनजी में कार कैसे स्टार्ट होगी?
पेट्रोल खत्म होने पर कार को सीएनजी से स्टार्ट करना बेहद आसान है. आमतौर पर सीएनजी कारों में पेट्रोल और सीएनजी मोड के लिए एक स्विच करने दिया होता है. इस स्विच के बीच में गोल बटन भी दिया होता है. इस बटन का यही काम होता है कि पेट्रोल खत्म होने पर कार को आपात स्थिति में सीएनजी से चालू किया जा सके.

how to start cng car without petrol, petrol ends how to start cng car, how to start cng car in empty petrol tank, cng car start without petrol, cng car starting tips, cng car without petrol starting tips, cng car bina petrol ke kaise start hogi, cng car ko bina petrol ke kaise start karein, cng car starting tips and tricks, how to switch between cng petrol, why do cng car needs petrol

इस बटन को दबाते ही सीएजी पर स्टार्ट हो जाएगी कार.

सीएनजी से कार को स्टार्ट करने के लिए आपको सबसे पहले कार में चाबी लगाकर उसे ऑन करना होगा. इसके बाद तस्वीर में दिखाए गए बटन को दबाकर कुछ सेकंड होल्ड पर रखें. ऐसा करने से कार पेट्रोल मोड से सीएनजी में स्विच हो जाएगी और सीएनजी की लाइट ब्लिंक होने लगेगी. इसके बाद आप इंजन स्टार्ट कर सकते हैं. ध्यान रहे कि यह तरीका आपात स्थिति में कार को स्टार्ट करने का है. अगर आप बार-बार कार को सीएनजी में स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे तो इंजन का बुरा प्रभाव पड़ेगा.

Tags: Auto News, Cars, CNG, Cng car, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया