विराट कोहली ने हार के बाद आंख-कान किए बंद! सुनील गावस्कर ने की आलोचना, तो स्टोरी लगाकर किया इशारा

हाइलाइट्स

विराट कोहली चैंपियनशिप फाइनल में हुए फ्लॉप.
भारत को फाइनल में 209 रन से मिली हार.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में भारत की शर्मनाक हार ने फैंस के बीच अशांति फैला दी है. कई लोग आईपीएल को निशाना बना रहे हैं तो कई टीम के प्लेयर्स को टारगेट करते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उन्हीं में से एक नाम पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का भी है, जो कोहली के शॉट से नाखुश नजर आए. जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सबकुछ साफ कर दिया है कि उनके मन में क्या चल रहा है.

दरअसल, फाइनल के दौरान पहली पारी में विराट कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने फैंस की उम्मीदों को जगा रखा था. रन मशीन अपने अर्धशतक से महज 1 रन दूर थे कि बोलेंड की एक शानदार डिलीवरी में फंस गए. वहीं, स्लिप पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने एक शानदार कैच लपका और विराट को पवेलियन भेज दिया. कोहली मैदान में काफी निराश नजर आए. विराट के विकेट के बाद सुनील गावस्कर ने उनके इस शॉट को लेकर सवाल खड़े कर दिए. जिसके बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में एक उद्धरण साझा किया, जिसमें लिखा है ‘मौन बड़ी शक्ति का स्त्रोत है.’

Virat Kohli Insta Story

आप शतक जैसी पारी तक कैसे पहुंचेंगे?- सुनील गावस्कर

विराट कोहली की कप्तानी में खत्म होता ICC ट्रॉफी का सूखा, मेलबर्न से लेकर ओवल तक बजाया डंका, रोहित-धोनी हुए फेल!

विराट के विकेट पर सवाल पर सुनील गावस्कर ने कहा, ‘यह एक खराब शॉट था विराट कोहली से पूछना चाहिए कि उन्होंने यह शॉट क्यों खेला. क्योंकि यह ऑफ स्टंप से भी बाहर का शॉट है. जब आप जानते हैं आप मैच जीतने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. उस समय आपको शतक से भी बड़ी पारी खेलने के आवश्यकता होती है. लेकिन अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर इतनी दूर शॉट खेलने जाएंगे तो शतक तक कैसे पहुंचेंगे.’

Tags: India vs Australia, Team india, Virat Kohli, WTC Final

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया