01

हरिद्वार. उत्तराखंड का हरिद्वार हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, जहां साल भर में देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने और मंदिरों में पूजा-पाठ, दर्शन आदि करने आते हैं. हरिद्वार में हर 5 कदम की दूरी पर देवी देवताओं के स्थान बने हुए हैं, जहां पूजा पाठ की जाती है. वहीं, हरिद्वार में कुछ पौराणिक स्थान भी हैं जिनका जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. ऐसे ही हरिद्वार में कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां पर जाकर एक अलग ही अनुभूति का एहसास होता है. आज हम आपको अपनी खबर में हरिद्वार के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रसिद्ध हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरिद्वार के इन मंदिरों में पूजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. बता दें कि हरिद्वार गंगा स्नान के लिए देश दुनिया में खास महत्व रखता है.






