JBL बूमबॉक्स 2 को टक्कर देने आ गया नया म्यूजिक प्लेयर, कीमत के मामले में है 7 गुना सस्ता


हाइलाइट्स

बूमबॉक्स BB25 और BB50 नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं.
BB25 एक प्रभावशाली 35 वाट म्यूजिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
BB50 इसे आश्चर्यजनक 50 वाट के साथ और भी आगे ले जाता है.

नई दिल्ली. बूमबॉक्स स्पीकर पार्टी स्पीकर्स के तौर पर जाने जाते हैं. क्योंकि इनमें इनबिल्ट बैटरी दी होती है और ये साइज और वजन में बहुत हल्के होते हैं. ऐसे में इन्हें आउटडोर पार्टी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है. मार्केट में बूमबॉक्स स्पीकर्स के बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें JBL जैसी नामी कंपनी ने 29,998 रुपये की प्राइस में अपने JBL बूमबॉक्स 2 स्पीकर लॉन्च किए हुए हैं.

ये प्राइस में थोड़े महंगे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मार्केट में सस्ते ऑप्शन मौजूद नहीं है. यहां हम आपको Blaupunkt के दो सस्ते बूमबॉक्स स्पीकर की डिटेल दे रहे हैं जो कि, साउंड और फीचर्स में JBL बूमाबॉक्स 2 स्पीकर को टक्कर देते हैं.

यह भी पढ़ें : बारिश में ट्रैवल करने का है अलग मजा! लेकिन पानी में खराब हो जाता है फोन, हम बताते हैं सेफ रखने के 5 जुगाड़

Blaupunkt बूमबॉक्स BB25 और BB50 की खासियत
बूमबॉक्स BB25 और BB50 नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. इस बूमबॉक्स से म्यूजिक सुनने के बाद आपको ऐसा नहीं लगेगा कि ऑडियो कम है, BB25 एक प्रभावशाली 35 वाट म्यूजिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है, जबकि BB50 इसे आश्चर्यजनक 50 वाट के साथ और भी आगे ले जाता है. इन दोनों ही बूमबॉक्स में यूजर्स को बेस से भरपूर क्रिस्टल क्लियर डीप ऑडियो क्वॉलिटी मिलती है. इन दोनों बूमबॉक्स में हाई परफॉर्मेंस बैटरी दी गई है, जहां BB25 में 3000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. BB50 में प्रभावशाली 4500mAh की बैटरी है. ये बड़ी बैटरी TurboVolt तकनीक सपोर्ट के साथ आती है.

यह भी पढ़ें : गर्मी में ऑफर की बरसात, LG एयर कंडीशनर पर मिलेगी 50% की छूट, डिस्काउंट जानकर दौड़ पड़े लोग

बूमबॉक्स BB25 और BB50 की डिजाइन
BB25 और BB50 की बिल्ट-इन RGB लाइट्स के साथ एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है. रात के समय अगर आप आउटडोर में पार्टी कर रहे हों और कैरोके म्यूजिक का मजा ले रहे होते हैं, तो उस दौरान ये एम्बिएंट लाइटिंग माहौल को और ज्यादा बेहतर बनाती हैं. ये म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती है और फिर ऐसा लगता है मानो ये बूम बॉक्स थिरक रहा है.

बूमबॉक्स BB25 और BB50 की कीमत
Blaupunkt BB25 की कीमत 3,999 रुपये और BB50 की कीमत 4,999 रुपये है और ये प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध हैं. जहां आपको कई ऑफर्स मिलेंगे.

Tags: Speaker, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया