पप्पू पाण्डेय/अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में कल देर शाम लापता पांच साल के मासूम बच्चे का घर से दूर नाले किनारे अधजला शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक, बच्चे की दोनों आंखें फोड़ी गईं थीं और आधा शरीर जला हुआ था.
दरअसल यह पूरा मामला अमेठी जिला के जामो थाना क्षेत्र में उमरडीह रेसी गांव का है. जहां गांव के रहने वाले जितेन्द्र प्रजापति का पांच वर्षीय बेटा सतेंद्र कल देर शाम करीब आठ बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया. जितेंद्र के गांव में ही एक शादी समारोह था, जिसमें वह शामिल होने गए थे. वह देर रात जब घर वापस आए तो पता चला कि सतेंद्र घर में नहीं है, इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई. काफी देर बाद भी जब सतेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना 112 को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद बच्चे का पता नहीं चल सका. हालांकि सतेंद्र के परिजन उसे रातभर तलाशते रहे. जबकि आज सुबह करीब आठ बजे परिजनों को गांव के बाहर नाले के किनारे सतेंद्र का अधजला शव मिला और उसकी दोनों आंखें फोड़ी गई थीं.
पांच साल के मासूम की बेरहमी से हत्या
शव मिलते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के पिता ने कहा कि उसके बच्चे का शव नाले के पास मिला और उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी. उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं और शरीर जला था. रात तीन बजे पुलिस को फोन किया गया और वो मौके पर और खोजबीन के बाद वापस चली गई. उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. वहीं, मृतक के दादा ने कहा उनके नाती को घर से गायब कर दिया गया और नाले के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई. गांव के रहने वाले ग्रामीण ने कहा कि आठ और साढ़े आठ बजे के बीच बच्चा अचानक गायब हो गया था.
आपके शहर से (अमेठी)

Chaturmas 2023: 29 जून से शुरू हो रहा चातुर्मास, काशी के ज्योतिषी ने बताया किन चीजों से करना है परहेज

युवक ने फीमेल डॉग को बेरहमी से पीटा…मौत, फिर इस युवती ने दर्ज कराई FIR

UP BEd JEE 2023: अगर एडमिट कार्ड में है गलती तो ना हों परेशान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने निकाला ये समाधान

दुधवा में बाघों की मौत के बाद PTR में भी अलर्ट, 15 दिनों तक छुट्टियों पर लगी रोक

नोएडा में उद्घाटन से पहले ही लोगों ने खोल दिया परथला ब्रिज, Video वायरल

टीटी बनकर ट्रेन में कर रहे थे वसूली…फिर असली TTE ने धर दबोचा, आरोपी निकले स्टूडेंट

Ram Mandir News: सोने से जड़ा होगा राम मंदिर के गर्भगृह का द्वार, अंतिम चरण में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य

BHU UG Admission Registration 2023: बीएचयू में अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

UP Board Result: 10th, 12th की मार्कशीट में त्रुटियां, बोर्ड की ओर से ऐसे हो रही हैं ठीक

Ayodhya News: अवध के नवाब की हवेली का होगा कायाकल्प, बनेगी पर्यटक स्थल

गन्ना किसान सावधान! ‘टॉप बोरर’ कीट फसलों को पहुंचा रहा भारी नुकसान, ऐसे करें बचाव
अज्ञात हत्यारों की तलाश में पुलिस
वहीं, घटना को लेकर गौरीगंज सीओ ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.
.
Tags: Amethi news, Amethi Police, Up crime news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:48 IST






