Hyundai ने छोड़ा शाहरुख खान का साथ! अब ये क्रिकेटर बने Exter के ब्रांड एंबेसडर, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

हाइलाइट्स

11 हजार रुपये में बुक करवा सकते हैं एक्सटर.
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ की गई लॉन्च.
मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन में होगी उपलब्‍ध.

नई दिल्ली. जब से ह्युंडई ने इंडिया में कदम रखा है तभी से बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ही इसकी कारों के ब्रांड एंबेसेडर रहे हैं. हाल ही में ऑटो एक्सपो के दौरान Ionic 5 के लॉन्च के दौरान भी शाहरुख ने ही पहुंच कर कार को अनवील किया था. लेकिन अब कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए नया ब्रांड एंबेसडर ढूंढ लिया है. 10 जुलाई को लॉन्च होने जा रही ह्युंडई एक्सटर को अब शाहरुख नहीं बल्कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एंडोर्स करेंगे.

कार के विज्ञापन में अब हार्दिक पांड्या दिखाई देंगे. कंपनी के सीओओ तरुण गर्ग ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पांड्या इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे तेजी से उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं और यंग जनरेशन के बीच वे काफी पॉपुलर भी हैं. इससे साफ है कि ह्युंडई का टार्गेट अब फैमिलीज की जगह पर नई जनरेशन को टार्गेट करना है.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

क्या बोले पांड्या
ह्युंडई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में पांड्या ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं. मुझे कारों को खासा शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल में फिट बैठती है. पांड्या ने कहा कि ये एक वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट है जो यंग जनरेशन को काफी पसंद आएगा.

पंच को देगी सीधी टक्कर
कंपनी ने कार को शोकेस कर दिया है. अब इसका लॉन्च 10 जुलाई को किया जाएगा. कार को 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक करवाया जा सकता है. इसकी सीधी टक्कर टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रिनॉल्ट काइगर और सिएट्रॉन सी3 से होने जा रही है.

i10 का इंजन
Exter का इंजन ग्रैंड आई 10 निओस से लिया गया है. इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. ये इंजन 82 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का ऑप्‍शन मिलेगा. वहीं कंपनी एक्सटर का सीएनजी मॉडल भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है. हालांकि इसके संबंध में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इसी साल एक्सटर का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

Tags: Actor Shahrukh Khan, Auto News, Car Bike News, Hardik Pandya, Hyundai

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया