इंदौर की सड़कों पर दौड़ रही ‘पिंक आई बस’, अब महिलाओं का सफर आसान

मेघा उपाध्याय/इंदौर: इंदौर में एआईसीटीएसएल द्वारा अहिल्या वाहिनी के नाम से राजीव गांधी चौराहे से निरंजनपुर तक ‘पिंक आई बस’ चलती है, जो खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है. इस बस में एसी लगे हुए हैं. साथ में कंडक्टर और ड्राइवर भी महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर फीमेल ही हैं.

बता दें कि जब से यह बस शुरू हुई है, तब से महिलाएं अब रात में सफर करने में भी संकोच नहीं करतीं. इसके अलावा शहर के लोगों द्वारा भी इस पहल का भरपूर स्वागत किया गया है और उन्होंने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की बात कही. इसके अलावा, इस बस के संचालन से बुजुर्ग महिलाओं को भी काफी राहत मिली है.

लड़कियों के लिए आसान हुआ सफर
कॉलेज गोइंग और जॉब करने वाली लड़कियों से बात करने पर पता चला कि पहले लोकल बस और कॉमन बस में सफर करने पर उन्हें ज्यादा परेशानी और गर्मी का सामना करना पड़ता था. कई बार दूसरी आई बस पूरी तरह भरी होने के कारण उन्हें समय पर बस भी नहीं मिलती थी. उस कारण वे जॉब और कॉलेज के लिए लेट हो जाती थीं. लेकिन जब से महिलाओं के लिए यह अलग बस चलने लगी है, तब से सफर आसान हो गया है. आराम से सीट भी मिल जाती है और कम समय में डेस्टिनेशन पर पहुंच जाते हैं.

हर 5 मिनट में मिल जाती है बस
अहिल्या वाहिनी यानी कि पिंक बस हर 5 मिनट में आई बस स्टेशन पर आसानी से मिल जाती है और एसी भी अच्छे से काम करता है. आपको बता दें की कॉमन आई बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण एसी ठीक तरह से काम नहीं करता, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है, लेकिन पिंक आई बस में सभी चीजें सही तरीके से संतुलन में है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 22:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया