
हाइलाइट्स
प्याज लहसुन के छिलकों की मदद से पौधे हेल्दी बने रह सकते हैं.
आलू के छिलकों की मदद से भी आप आसानी से कंपोस्ट बना सकते हैं.
Homemade Fertilizer From Kitchen Scraps: गर्मी के मौसम में अगर आप अपने गार्डन को हरा भरा रखना चाहते हैं तो उन्हें खास देखभाल की जरूरत पड़ती है. उन्हें धूप से हटाकर रखना और सही पोषण देने के लिए समय समय पर फर्टिलाइजर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर में आप बाजार से खाद खरीदने की बजाय घर के किचन से निकलने वाले कूड़ों की मदद लें तो ये आपक किचन किचन से निकलने वाली चीजों को रीसाइकल करने के अलावा आपके पौधों को भी नई जान देने का काम करते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप किस तरह घर पर प्याज, आलू और लहसुन के छिलकों से बेहतरीन कंपोस्ट बना सकते हैं.
घर पर बनाएं प्लांट फर्टिलाइजर-
प्याज-लहसुन के छिलकों का उपयोग
एग्रीकल्चररीव्यू के मुताबिक, प्याज लहसुन के छिलकों में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर होता है, जो प्लांट को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं. खाद बनाने के लिए सबसे पहले आप रोज एक बोतल के अंदर प्याज के छिलकों को स्टोर करें. जब ये जमां हो जाएं तो एक दो लीटर पानी में एक से दो मुट्ठी प्याज का छिलका डाल लें. आप एक से दो दिनों तक इसे इसी तरह छोड़ दें. अब आप इस पानी को छान लें. आपको वर्मीकॉम्पोस्ट तैयार है. इसके आप एक से दो सप्ताह में पौधों में डालें.
आलू के छिलकों का उपयोग
आलू एक ऐसी सब्जी है जो घर घर में 12 महीनों आसानी से मिल जाती है. कई लोग आलू को छीलकर बनाते हैं तो कई घरों में आलू के छिलके में मौजूद पोषक तत्वों को के महत्व को समझते हुए इसे खाने में इस्तेमाल कर लिया जाता है. लेकिन अगर आप इन छिलकों को खाना पसंद नहीं करते और इन्हें फेंक देते हैं तो इन्हें पौधों को हेल्दी रखने के लिए इस्तेमाल में जरूर लाएं.
इसे भी पढ़ें : Summer Plants: गर्मियों में रूम को ठंडा रखने के लिए लगाएं 5 इंडोर प्लांट, घर रहेगा फ्रेश और कूल
इसके लिए आप एक कंटेनर लें और इसमें रोज आलू के छिलके जमा करें. इसमें 1 लीटर पानी मिलाएं और इसे टाइट बंद कर दें. हर 24 घंटे पर कंटेनर को खोलें और इन्हें किसी चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें. अब हफ्तभर में ये कंपोस्ट तैयार है. आप हर तीन से चार दिन में इसे छानें और एक कप पानी में एक कप लिक्विड मिलाकर इसे पौधों में डाल लें. आपके पौधे गर्मी में भी हरे भरे और ताजा दिखेंगे.
इसे भी पढ़ें : कहीं आप खीरे के छिलके को फेंक तो नहीं देते, जानें गर्मियों में किस तरह करें इस्तेमाल, बेहद काम आएगी ये चीज
.
Tags: Lifestyle, Plantation, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 20:43 IST






