क्या लव ट्रायंगल में हुई थी बबीता की हत्या ?.. एसआईटी कर रही है जांच, घर के पास मिला था शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर से (गोपालगंज)

गोविंद कुमार/ गोपालगंज. जिला के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव की चर्चित बबीता देवी हत्याकांड में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है. एसआईटी ने महिला के मोबाइल फोन का कॉल सीडीआर निकाला है. पुलिस की जांच में लव ट्रायंगल को भी खंगाला जा रहा है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या लव ट्रायंगल की वजह से हुई. हालांकि इस पर पुलिस के अधिकारी कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से परहेज कर रहे हैं. महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए देर रात एसपी स्वर्ण प्रभात खुद घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने एसआईटी के साथ घटनास्थल की जांच की. हत्या से जुड़े कई बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि एसआईटी महिला की हत्या को एक चुनौती मानकर तफ्तीश कर रही है. जांच में कई अहम सुराग भी मिले हैं. एसपी ने कहा कि महिला की हत्या करने वाला कातिल कहीं भी छिपा हो, उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

जानिए कौन थी बबीता

थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव के निवासी शिवलाल साह की 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी थी. महिला दो बच्चों की मां थी. हर रोज की तरह 11 जून की सुबह घर से शौच के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने महिला का खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस बीच भवानीपुर गांव में महिला की शव मिला. परिजनों ने पहले गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई, फिर पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर चाकू मारकर हत्या की पुष्टि की.


पति ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

महिला की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने शिवलाल साह के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी की हत्या में किसी तरह की रंजिश, किसी से कोई दुश्मनी की आशंका नहीं जताई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है. परिजनों का कहना है कि महिला हर रोज की तरह घटना के दिन भी घर से शौच करने के लिए खेत की तरफ निकली थी, जहां से वापस लाश बनकर लौटी.

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एसआईटी ने महिला की हत्या में शुरुआती जांच के दौरान दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दोनों संदिग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है. एसआईटी में शामिल आधिकारियों से मिली इनपुट के मुताबिक बबीता हत्याकांड में खुलासे के करीब टीम पहुंच गयी है. हत्या कैसे हुई, किसने की, बबीता से किसी की क्या दुश्मनी थी, आखरी बार कॉल करके बबीता को किसने बुलाया, इन तमाम बिंदुओं पर एसआईटी वैज्ञानिक और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच कर सबूत इकट्ठा कर रही है.

Tags: Bihar News, Hindi news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें