
नई दिल्ली. मुंबई के मीरा रोड़ हत्याकांड में लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य को लेकर आरोपी मनोज सेन ने एक चौका देने वाला खुलासा किया है. मनोज का कहना है कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है. सरस्वती ने जहर खाकर आत्महत्या की है. पुलिस अरेस्ट से बचने के लिए उसने सरस्वती के शव के टुकड़े किए. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मनोज का कहना है कि वो सरस्वती को मृत देखकर काफी घबरा गया था और उसे अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा था.
रिपोर्ट में बताया गया कि 56 वर्षीय मनोज ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वो तीन जून की सुबह घर आया तो उसने देखा कि सरस्वती फ्लोर पर गिरी पड़ी है. उसके मुंह से झाग निकल रहा है. मौत की पुष्टि होने के बाद उसने पेड़ काटने वाला कटर खरीदा और उससे सरस्वती के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए. साथ ही इन टुकड़ों को कूकर में उबाला और इन्हें गैस पर भूंदा भी. ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा केवल शरीर को आसानी से ठिकाने लगाने की थी.
यह भी पढ़ें:- Amazon Plane Crash: 4 दिन बाद ही मां की हो गई थी मौत, सांपों से भरे जंगल में 40 दिन कैसे जिंदा रहे चारों बच्चे?
घर से बदबू आने पर हुआ हत्या का खुलासा
बता दें कि यह पूरा मामला सात जून को सामने आया था. आसपड़ोस के लोगों को सोमवार यानी पांच जून से ही शव के अंदर से बदबू आनी शुरू हो गई थी. मनोज के पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने नहीं खोला. अंदर से कटर चलने की आवाज आ रही थी. एक दिन पड़ोसी ने उन्हें बातचीत के लिए पकड़ा तो वो कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर वहां से निकल गया. बदबू लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसे देखते हुए सोसायटी के मैनेजमेंट ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
श्रद्धा हत्याकांड से प्रभावित था मनोज
जिसके बाद मनोज के घर का दरवाजा खोला गया. अंदर सरस्वती के शव के टुकड़े कूकर में मिले. इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी जयंत बाजबले का कहना था कि मनोज दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड से प्रभावित था. लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर उन्हें जंगल में फेंक दिया था.
.
Tags: Mumbai crime, Mumbai murder
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 20:56 IST






