Dinner recipe: इसबार घर पर बनाएं मखमली कोफ्ते, स्वाद का मिलेगा डबल डोज, बनाने के लिए आसान टिप्स करें फॉलो


हाइलाइट्स

मखमली कोफ्ते खाने में टेस्टी होने से हर उम्र के लोग इसको पसंद करते हैं.
मखमली कोफ्ते खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही हेल्दी भी होते हैं.

मखमली कोफ्ते रेसिपी (Makhmali Kofte Recipe): खाने के शौकीन हर दिन अपने डिनर को कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं. ऐसे में वह कुछ ऐसा तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हो. यदि आप भी कुछ ऐसा ही तलाश कर रहे हैं तो मखमली कोफ्ते एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि, मखमली कोफ्ते खाने में बेहद टेस्टी होने से हर उम्र के लोग इसको पसंद करते हैं. इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. ‘मखमली कोफ्ते’ खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही हेल्दी भी होते हैं. तो आइए जानते हैं मखमली कोफ्ते बनाने की आसान विधि.

मखमली कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री

खोया- 100 ग्राम
मैदा- 6 बड़े चम्मच
मीठा सोडा- 1/8 चम्मच
घी- 60 ग्राम
जीरा- 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा अदरक- 1 चम्मच
खसखस- 2 बड़े चम्मच​​
नारियल का बुरादा- 1/4 कप
पिसा हुआ धनिया- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
पिसी हुई काली मिर्च- 1/4 चम्मच
कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच 1/2 कप दूध में घोला हुआ
कटा हुआ हरा धनिया- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार

मखमली कोफ्ते बनाने की विधि

मखमली कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले खोया को अच्छी तरह मैश कर लेंगे. अब इसमें थोड़ा और मैदा मिलाकर आटे की तरह गूंथ लेंगे. अब आप इस आटे के कोफ्ते के आकार के छोटे-छोटे गोले बना लेंगे. इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें घी गर्म करेंगे. घी गर्म होने पर उसमें आटे के कोफ्तों को डालेंगे. अब मध्यम आंच पर आटे के छोटे-छोटे इन गोले को ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे. ब्राउन कलर आने पर इनको किसी बर्तन में निकाल लेंगे.

ये भी पढ़ें:  गर्मी में 1 नहीं, सत्तू को 4 अन्‍य तरीकों से भी डाइट में करें शामिल, नहीं पड़ेगी चूल्‍हा तक जलाने की जरूरत

इसके बाद इस सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए खसखस और नारियल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप खसखस ​​और नारियल को थोड़े से पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें और पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक भारी तले की कड़ाही लें, जिसमें घी गर्म करके जीरा चटका लेंगे. जीरा के चटकने पर इसमें अदरक को एड करेंगे. अब इन दोनों को हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे.

ये भी पढ़ें:  स्वाद का सफ़रनामा: दिल के लिए लाभकारी है गलगल, डाइजेशन भी रखता है दुरुस्त, पहाड़ी इलाकों से जुड़ा है नाता

इसके बाद पिसा हुआ खसखस ​​और नारियल का पेस्ट, धनिया, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च डालकर भूनें. इसमें 3 कप पानी डालकर करीब 5 मिनट तक उबालें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और कुछ मिनट तक उबालें, फिर कोफ्ते डालें. 2-3 मिनट के लिए फिर से उबाल लें और क्रीम व हरी धनिया पत्ती से सजा लें. अब इस टेस्टी मखमली कोफ्तों को नान, रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया