ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद करेंगे शाहजान मोहम्मद, अबू धाबी में हैं भारतीय शेफ

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में रहने वाले एक भारतीय शेफ ने लॉटरी में जीती धनराशि का एक हिस्सा ओडिशा रेल दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने का संकल्प लिया है. मीडिया में आयी खबर में यह जानकारी सामने आई है. दैनिक समाचारपत्र खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार मूल रूप से ओडिशा के जसपुर शहर के रहने वाले शाहजान मोहम्मद ने पिछले सप्ताह लॉटरी में 20 हजार दिरहम (4,48,885 रुपये) जीते थे.

ओडिशा रेल दुर्घटना के बारे में बात करते हुए मोहम्मद ने कहा, ‘‘सौभाग्य से, इस भीषण दुर्घटना में मेरा कोई परिचित व्यक्ति शामिल नहीं था. मेरे मोहल्ले के कुछ लोग हैं जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. मैं सबसे पहले अपने गांव में प्रभावित लोगों की मदद करूंगा.’ गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई थी जबकि 1,200 से अधिक लोग घायल हुए थे.

कुछ जरूरतमंद रिश्तेदारों की सहायता भी करेंगे
वह पुरस्कार राशि का उपयोग रेल हादसे के पीड़ितों की सहायता करने के अलावा अपने घर के निर्माण और अपने कुछ जरूरतमंद रिश्तेदारों की सहायता के लिए भी करेंगे. मोहम्मद अबू धाबी सिटी के एक होटल में शेफ का काम करते हैं और प्रति माह करीब दो हजार दिरहम कमाते हैं.

Tags: Odisha news, Odisha Train Accident, UAE

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया