दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसानों ने फिर किया चक्का जाम, कहा- हमारी बस ये 2 मांगें

नई दिल्‍ली. समर्थन मूल्‍य पर फसल का दाम नहीं मिलने को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 44 को ब्‍लॉक कर दिया. दिल्‍ली और चंडीगढ को जोड़ने वाले इस हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. यह पूरा मसला सूरजमुखी के बीज के लिए सरकार द्वारा तय किए गए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर फसल नहीं खरीदे जाने से जुड़ा है. किसानों का कहना है कि उन्‍हें विवश किया जा रहा है कि वो फसल को चार हजार प्रति क्‍विंटल पर बेचें जबकि सरकारी दाम (MSP) छह हजार रुपये प्रति क्‍विंटल तय किया गया है.

इस वक्‍त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास किसान हाईवे पर बैठे हैं. हाथ में प्‍लेकार्ड लिए वो अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने हालांकि कहा कि किसानों ने हाईवे को ब्‍लॉक नहीं किया है. वो केवल हाईवे के किनारे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. राकेश टिकैत ने कहा, “हमारी केवल दो डिमांड है. जो भी किसान हिरासत में लिए गए हैं उन्‍हें रिलीज किया जाए. साथ ही सूरजमुखी के बीज की खरीद न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर की जाए.”

यह भी पढ़ें:- ED ने चीन कंपनी Xiaomi से 5,551 करोड़ वसूलने की पूरी की तैयारी! नोटिस भेजकर इन 3 बैंकों को भी लपेटे में लिया

आपके शहर से (कुरुक्षेत्र)

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र से सामने आ रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान दिल्‍ली चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्‍टर लगाकर उसे ब्‍लॉक करे बैठै हैं. वहीं, अन्‍य वीडियो में किसान हाईवे पर हजारों की संख्‍या में मार्च करते दिख रहे हैं. इतने लोगों के बीच ट्रैफिक निकल पाना असंभव है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एनएच-44 पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को अन्‍य रास्‍तों पर डायवर्ट कर दिया है.

Tags: Haryana Farmers, Haryana news, Kisan Protest, Kisan protest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया